Animal Movie Advance Booking - Ranbir Kapoor का छाया जलवा, 'जवान-पठान' को भी छोड़ा पीछे %pageAnimal Movie Advance Booking - Ranbir Kapoor का छाया जलवा, 'जवान-पठान' को भी छोड़ा पीछे% %seAnimal Movie Advance Booking - Ranbir Kapoor का छाया जलवा, 'जवान-पठान' को भी छोड़ा पीछेp% Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

Animal Movie Advance booking – Ranbir Kapoor का छाया जलवा, ‘जवान-पठान’ को भी छोड़ा पीछे

Animal Movie Advance booking:  एनिमल फिल्म रिलीज से पहले ही कमाल कर रही है।Ranbir Kapoor की Animal सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। इसकी शुरुआत टिकटों की एडवांस बुकिंग से हो गई है। जिस तरह से इस फिल्म की टिकटें रिलीज से पहले बिक रही हैं, कहा जा सकता है कि जल्दी ही ये आंकड़ा Jawan और Pathan जैसी बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। रणबीर कपूर की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल रिलीज से पहले ही जीत लिया है। इसके साथ रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे नामों का फिल्म से जुड़ा होना इसकी हाइप को और बढ़ा देता है। एनिमल’ को दर्शक इतना पसंद कर रहे हैं कि पहले दिन के लिए देशभर के सभी थिएटर्स में इसके लगभग सभी शोज़ बुक किए जा चुके हैं।

105536458

100 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ की प्री बुकिंग को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म पहले दिन करीब 100 करोड़ की ओपनिंग ले सकती है। इंडस्ट्री ट्रेकर वेबसाइट sacnilk.com के अनुसार ‘एनिमल’ की अब तक पांच लाख टिकटें बिक चुकी हैं। जिसमें हिंदी भाषा के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ा और मलयालम जैसी भाषाएं भी शामिल हैं। इस वेबसाइट की मानें तो फिल्म ने सिर्फ एडवांस बुकिंग से अब तक 14 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। ये सिर्फ नेशनल चेन्स में आने वाले सिनेमा स्क्रीन के आंकड़े हैं।

Ranbir Kapoor animal 1688264908346 1688367991103

‘एनिमल’ की टिकटें सिंगल स्क्रीन्स पर भी खूब बिक रही हैं। जिसके कारण फिल्म का कंपैरिजन ‘पठान’ और ‘जवान’ से किया जा रहा है। शाहरुख खान की इस साल आई इन दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग ने नए रिकॉर्ड स्थापित किए थे। ‘पठान’ की 5.56 लाख ‘जवान’ की 5.57 लाख एडवांस टिकट बिकी थीं। ‘एनिमल’ रणवीर के करियर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म है। इस से पहले दर्शकों ने ‘संजू’ फिल्म में रणवीर को खूब पसंद किया था। अब देखना दिलचस्प होगा की ‘एनिमल’ दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + eleven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।