Parliament Security: Delhi के उपराज्यपाल ने UAPA के तहत छह आरोपियों पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दी

Summary :

Parliament Security: दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाये जाने की घटना में कथित संलिप्तता के लिए छह लोगों पर सख्त गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि राजनिवास के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। Highlights . संसद की सुरक्षा में सेंध लगाये जाने का मामला . छह आरोपियों पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दी . UAPA के तहत हुई गिरफ्तारी Parliament Security मामला दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने संसद की सुरक्षा में सेंध(Parliament Security) लगाये जाने की घटना में कथित संलिप्तता…

Parliament Security

Parliament Security: दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाये जाने की घटना में कथित संलिप्तता के लिए छह लोगों पर सख्त गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि राजनिवास के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Highlights
. संसद की सुरक्षा में सेंध लगाये जाने का मामला
. छह आरोपियों पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दी
. UAPA के तहत हुई गिरफ्तारी

Parliament Security मामला

दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने संसद की सुरक्षा में सेंध(Parliament Security) लगाये जाने की घटना में कथित संलिप्तता के लिए छह लोगों पर सख्त गैरकानूनी गतिविधियां अधिनियम के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि राजनिवास के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। संसद पर 2001 के आतंकवादी हमले की बरसी के दिन पिछले साल 13 दिसंबर को सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई थी जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गये थे और ‘केन’ के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया था।  Parliament Security Alert,संसद में अवैध एंट्री के 6 आरोपियों पर लगेगा UAPA,  दिल्ली के उपराज्‍यपाल ने दी मंजूरी, जानिए पूरा मामला - uapa will be imposed  6 accused illegal entry ...

Parliament Security मामले में 6 को गिरफ्तारी की मंजूरी

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने उपराज्यपाल से यूएपीए की धाराओं 16 और 18 के तहत उनके खिलाफ मुकदमा चलाने का अनुरोध किया था।उन्होंने बताया कि उपराज्यपाल ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। राजनिवास के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस ने यूएपीए के तहत आवश्यक मंजूरी के लिए अनुरोध किया था और इस वर्ष 30 मई को समीक्षा समिति ने भी जांच एजेंसी द्वारा एकत्र किये गये संपूर्ण साक्ष्यों की पड़ताल की थी और मामले में आरोपियों की संलिप्तता पाई थी।’’

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा चूक मामले में UAPA के तहत मामला  दर्ज, आरोपियों से देर रात तक पूछताछ जारी - Delhi Police registered case  under UAPA against accused in parliament

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar