Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद एनडीए ने सरकार गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में एनडीए के तमाम सहयोगी दल की ओर से बैठकों का दौर जारी है।
Highlights:
- लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ( Eknath Shinde ) ने की घर पर एनडीए की बैठक
- शिवसेना के निर्वाचित सांसदों के लिए विशेष लंच और बैठक का किया आयोजन
- सात सीट पर उसने जीत का लहराया परचम
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी निवास वर्षा पर गुरुवार को शिवसेना के निर्वाचित सांसदों के लिए विशेष लंच और बैठक का आयोजन किया गया।
कैबिनेट में Eknath Shinde ने दो से तीन मंत्री पद की डिमांड की है
इस मौके पर मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख एकनाथ शिंदे ने सभी सात सांसदों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और उनसे बातचीत की।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम सीएम एकनाथ शिंदे अपने चुने गए सभी सांसदों के साथ दिल्ली जायेंगे। ऐसी चर्चा है कि मोदी सरकार के तीसरे कैबिनेट में शिंदे गुट ने दो से तीन मंत्री पद की डिमांड की है। सरकारी निवास वर्षा पर श्रीकांत शिंदे, नरेश म्हस्के, प्रतापराव जाधव, संदीपन भुमरे, दरिशशील माने, रवींद्र वायकर, श्रीरंग बारणे नवनिर्वाचित सांसद लंच के लिए पहुंचे।
15 में से सात सीटों पर जीत दर्ज की
लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 15 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से सात सीट पर उसने जीत का परचम लहराया। उधर उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 21 सीटों पर चुनाव लड़ा और उसे 9 पर सफलता मिली है।


Download Android App
Download iOS App



