नवी मुंबई पुलिस के एक रिटायर्ड असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर ने अपने दो बेटों को गोली मारकर घायल कर दिया, जिसमें से एक की मौत हो गई। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना सोमवार शाम को उनके ऐरोली स्थित घर पर हुई। जहां आरोपी 73 वर्षीय रिटायर्ड ASI भगवान पाटिल अपने बड़े बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता है।
सोमवार को वह पालघर के वसई में रहने वाले 33 वर्षीय अपने दो बेटों विजय और नवी मुंबई के पास रहने वाले 31 वर्षीय सुजय के पास कुछ बात करने पहुंचे थे। तभी बहस के दौरान हो गई। बहस बढ़ने के कारण रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने अपना आपा खो दिया और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल दी और अपने बेटों पर कम से कम तीन राउंड फायर कर दिए।
विजय के पेट और कंधे में एक-एक गोली लगी, जबकि एक सुजय को लगी। जिसके बाद इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। विजय को गंभीर हालत में इंद्रावती अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।
नवी मुंबई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और हथियार जब्त कर लिया था और मंगलवार को पाटिल को गिरफ्तार कर लिया और भारतीय दंड संहिता के तहत हत्या, हत्या के प्रयास के अलावा शस्त्र अधिनियम आदि के तहत मामला दर्ज कर लिया।