AAP के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने BJP में शामिल होने का किया एलान - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

AAP के बागी विधायक कपिल मिश्रा ने BJP में शामिल होने का किया एलान

आम आदमी पार्टी (AAP) के बागी विधायक कपिल मिश्रा अब जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। कपिल मिश्रा ने ट्वीट जारी कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा की वो कल 11:30 बजे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं।

आम आदमी पार्टी (AAP) के बागी विधायक कपिल मिश्रा अब जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। कपिल मिश्रा ने ट्वीट जारी कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा की वो कल 11:30 बजे भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। 
1565967969 kapil twet
लम्बे अरसे से कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी से ख़फ़ा चल रहे थे। 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रचार में कपिल मिश्रा को भी देखा गया था। जिसके बाद कुछ दिनों पहले ही उनकी विधानसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई थी।   
बता दें कि 2015 विधानसभा चुनाव में कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में करावल नगर से जीत दर्ज की थी। इसके बाद इन्होंने अपने ही पार्टी के मुख्य सदस्य, अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। उन्होंने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि केजरीवाल ने बीस करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी की है। 
कपिल मिश्रा ने कहा था कि आम आदमी पार्टी को 11 कंपनियों ने पैसा दिया था, लेकिन सभी की सभी फर्जी है। उन्होंने पार्टी पर यह भी आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी को मिलने वाले पैसे के बारे में आयकर विभाग और चुनाव आयोग से जानकारी छुपाई जाती है और गलत जानकारी दी जाती है। पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाने के बाद कपिल को पार्टी से निकाल दिया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − nine =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।