UP News: उत्तर प्रदेश के थाना कमलापुर क्षेत्र में सरायन नदी के किनारे महादेव घाट पर डूबने से 3 बच्चों की मृत्यु हो गई है। तीनों बच्चे नहाने के लिए नदी में गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चों के शव को नदी से बहार निकाला । शवों को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
मामले की जानकारी देते हुए आलोक प्रसाद, सीओ सिधौली ने बताया, आज दोपहर थाना कमलापुर क्षेत्र में सरायन नदी के किनारे महादेव घाट पर 3 बच्चे स्नान करने गए थे। तीनों बच्चों की नदी में डूबने से मृत्यु हो गई है। तीनों के शव नदी से निकाल लिए गए हैं। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।”
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



