Sanjay Nishad: एनडीए(NDA) के पक्ष में आए एग्जिट पोल पर सवाल उठाने वालों को निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वो सभी लोग जो एग्जिट पोल पर सवाल उठा रहे हैं, मैं उन्हें यही कहना चाहूंगा कि वो चार जून का इंतजार करें, जब नतीजों की घोषणा होगी।
Highlights
. एक्जिट पोल पर संजय निषाद का बयान
. एनडीए के पक्ष में आए एग्जिट पोल पर सवाल उठाने वालों को दिया करारा जवाब
. कहा- मैं उन्हें यही कहना चाहूंगा कि वो चार जून का इंतजार करें
Sanjay Nishad का बयान
एनडीए के पक्ष में आए एग्जिट पोल पर सवाल उठाने वालों को निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद(Sanjay Nishad) ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वो सभी लोग जो एग्जिट पोल पर सवाल उठा रहे हैं, मैं उन्हें यही कहना चाहूंगा कि वो चार जून का इंतजार करें, जब नतीजों की घोषणा होगी। उन्होंने आगे कहा, ”बीजेपी का एक ऐसा संगठन है, जिसमें किसी भी कार्य को संपन्न करने के लिए एक प्रक्रिया निर्धारित की गई है, जिसके अंतर्गत ही कोई काम किया जाता है।
सवाल उठाने वालों को Sanjay Nishad का जवाब
संजय निषाद(Sanjay Nishad) ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “एग्जिट पोल जनता का पोल है। इसमें किसी बाहरी पक्ष का हस्तक्षेप नहीं हुआ है। आप देख लीजिए कि इस बार कितने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुए। पहले कितनी अशांति थी। जनता शांति सुख, समृद्धि चाहती है और मोदी जी यह सब कुछ लोगों को दे रहे हैं, इसलिए सभी लोग खुलकर मोदी जी को पसंद कर रहे हैं, लेकिन यह बात कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है, मगर आप कुछ भी कह लीजिए, लेकिन सत्ता में आएंगे तो मोदी ही।“
उन्होंने वही कहा है, जो कि वर्तमान में जनता कह रही है। जनता क्या कह रही है कि इस बार मोदी सरकार और राहुल ने भी परोक्ष रूप से यही कह दिया। ऐसे में मुझे नहीं लगता कि इसमें ज्यादा चौंकने की जरूरत है।“


Download Android App
Download iOS App





