MG मोटर इंडिया ने भारत में शानदार कार Tomahawk लॉन्च कर दी है और यह देश की पहली मेनस्ट्रीम प्लग-इन हाइब्रिड SUV है जिसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 69.2 kWh की बैटरी दी गई है दोनों को मिलाकर कंपनी का दावा है कि यह लगभग 1100KM की रेंज देगी। यह कार 5 सीटर और 7 सीटर दोनों मॉडल में लॉन्च की गई है। इस कार में प्रीमियम केबिन के साथ सेफ्टी का कॉम्बो दिया गया है जानते है इस कार की कीमत और फीचर की भी जानकारी..
EV में 517KM की रेंज
MG Hector Tomahawk EV कार में 69.2 kWh की बैटरी दी गई है और यह 517KM की रेंज देती है। पावरट्रेन की बात करें तो 204BHP की पावर और 310NM का टॉर्क जनरेट करती है। पावरफुल पावरट्रेन के चलते कंपनी ने दावा किया है कि यह कार 8.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। कंपनी ने इसमें 90KW की DC चार्जिंग सपोर्ट दिया है जिससे यह सिर्फ आधे घंटे में 30 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
The future doesn’t just look different.
It does more.It gives you more space.
More intelligence.
More ways to experience every drive.And even more power at home with India’s first V2H.
MG Hector Tomahawk EV.
Plug-In To The Future.#MGHectorTomahawkEV #PluginToTheFuture… pic.twitter.com/5B9zX76tCH— Morris Garages India (@MGMotorIn) August 27, 2026
PHEV वर्जन में चार मोड
कंपनी ने इस कार का PHEV वर्जन भी लॉन्च किया है जिसमें 1.5 लीटर का एटकिंसन-साइकिल पेट्रोल इंजन के साथ 20.5KWH की बैटरी भ दी गई है। कंपनी का दावा है कि पेट्रोल इंजन में 102HP की पावर और 125NM का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं EV बैटरी 201HP और 237NM का टॉर्क जनरेट करती है। PHEV में चार मोड दिए गए हैं, जिसमें प्योर EV, सीरीज़ हाइब्रिड, पैरेलल हाइब्रिड और इंजन डायरेक्ट ड्राइव दिया गया हैं।
MG Hector Tomahawk specifications

MG Hector Tomahawk के केबिन में कई फीचर के साथ सेफ्टी फीचर दिए गए है। बता दें कि कार में 5.6 इंच की इंफोटेनमेंट डिस्पले और 8.8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, एप्पल और एंड्रॉइड ऑटो कारप्ले, 256 रंगों के साथ एम्बिएंट लाइटिंग, बेहतर साउंड सिस्टम के लिए 10 स्पीकर समेत कई मोड दिए गए है और सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, लेवल 2 ADAS, एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल समेत कई फीचर शामिल किए गए है।
कार की कीतनी है कीमत?
5 सीटर EV कार की एक्स-शोरूम कीमत 19.49 लाख रुपये से शुरू होती है और BaaS के साथ, कीमत घटकर 13.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत से शुरू हो जाती है। वहीं 7 सीटर कार की एक्स शोरुम कीमत 25.69 लाख रुपये और एसेंस 7-सीटर के लिए 27.79 लाख रुपये से शुरू होती है।


Download Android App
Download iOS App




