ऑटो बाजार में EV गाड़ियों की बढ़ती डिमांड के बीच चीन ने नया कारनामा करके दिखाया है और अब बैटरी से उड़ने वाले विमान का सफल परिक्षण किया है। बता दें कि COMAC का CE-25A 19 सीटर चीनी विमान का वजन 10 टन है और इसमें 10 इलेक्ट्रिक डक्टेड पंखे लगाए है। कंपनी ने बताया कि यह विमान 400KM की रेंज देगा और 300KMPH की रफ्तार से उड़ान भरने में सक्षम है। इस विमान का 14 नवंबर को टेस्ट भी लिया गया और 16 मिनट से अधिक समय तक हवा में उड़ान भरी
CE-25A विमान ने भरी उड़ान
COMAC का CE-25A विमान ने 14 नवंबर को शेडोंग के बिंझौ से उड़ान भरी और इस दौरान विमान में दो पायलट और फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर सवार थे। 10 टन के विमान ने लगभग 57 मिनट तक अपने सेशन पूरा किया और 16 मिनट तक हवा में उड़ान भरने के दौरान 60 किलमोमीटर से अधिक की दूरी भी तय की थी। इससे पहले भी विमान ने उड़ान भरी थी लेकिन यह पहली बार मानव सहित EV विमान में उड़ान भरी गई है।
First crew flight for China’s 10-ton electric 19 seater.
CE-25A flew with crew on board yesterday in Binzhou. Two pilots and a flight-test engineer. 16 minutes 38 seconds airborne, 60.4 km.
COMAC built it with CATL and Shanghai Jiao Tong University. Distributed electric ducted fans over the wing, 19 seats, 10-tonne MTOW. Design targets are 300 km/h, 2,400 m and 400 km for city-to-city work.
CAAC has accepted the type-certificate application, but certification isn’t finished.
I’m more interested in how the battery packs and those multiple fans hold up once they start logging real hours. Short flight looks clean so far. https://t.co/fRCz3VeRtj
— Fahad Naim (@Fahadnaimb) November 14, 2026
EV विमान में लगे 10 इलेक्ट्रिक फैन
CE-25A विमान बड़े इंजन और इंधन के बिना उड़ान भरने में सक्षम है बता दें कि इस विमान में दोनों तरफ पंखों में 5-5 इलेक्ट्रिक फैन लगाए गए है और यह विमान को आगे बढ़ाने, थ्रस्ट बनाने और हवा को पीछे धकलने का काम करते है और यह कुल 10 इलेक्ट्रिक फैन को पावर EV मोटर से मिलती है जो विमान के अंदर लगे बैटरी से मिलती है। जिससे विमान के कई एयरोडायनामिक और प्रोपल्शन कॉन्फ़िगरेशन एक्सप्लोर करने में मदद मिलती है।
400KM की देगा रेंज
चीन के EV विमान ने सफलतापूर्वक उड़ान भी भरी है। यह विमान 10 टन वजनी, 19 सीटर और 300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से 2,400 मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है और एक बार चार्ज होने के बाद 400 किलोमीटर की रेंज देगा। इस EV विमान को इंटरसिटी फ़्लाइट्स के लिए डिज़ाइन किया गया है।


Download Android App
Download iOS App




