Kapil Dev On Virat Test Retirement: ’10 साल बाद अपने फैसले पर होगा पछतावा’, विराट कोहली के टेस्ट संन्यास पर कपिल देव का बड़ा बयान

Summary :

कपिल देव ने विराट कोहली के 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले को बड़ी गलती बताते हुए कहा कि उन्हें 10 साल बाद इस निर्णय पर पछतावा हो सकता है। उन्होंने कहा कि विराट की फिटनेस और क्षमता को देखते हुए वह अभी भी युवा खिलाड़ियों को चुनौती दे सकते थे और उन्हें जल्दबाजी में संन्यास नहीं लेना चाहिए था। इसके अलावा कपिल देव ने रोहित शर्मा के भविष्य पर भी अपनी राय रखी और कहा कि उनके करियर का फैसला चयनकर्ताओं को भारतीय क्रिकेट के हित में लेना चाहिए।

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया था। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ठीक पहले आए इस फैसले की किसी को उम्मीद नहीं थी। अब 1983 वर्ल्ड कप विनर भारतीय कप्तान कपिल देव ने विराट के टेस्ट संन्यास को लेकर अपनी राय जाहिर की है। उनका मानना है कि विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट छोड़कर बड़ी गलती की है और उन्हें आने वाले 10 साल में अपने इस फैसले पर पछतावा हो सकता है।

Kapil Dev On Virat Test Retirement: विराट कोहली के संन्यास को बताया बड़ी गलती

Kapil Dev On Virat Kohli Retirement
Kapil Dev On Virat Kohli Retirement (Source: Google)

एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल देव ने विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि विराट जिस फिटनेस लेवल पर थे, वहां वह आसानी से युवा खिलाड़ियों को चैलेंज दे सकते थे। कपिल देव का मानना है कि कोहली के अंदर अभी काफी क्रिकेट बाकी था और उन्हें इतनी जल्दी टेस्ट फॉर्मेट को अलविदा नहीं कहना चाहिए था। उन्होंने कहा कि 10 साल बाद जब विराट अपने इस फैसले को याद करेंगे, तो उन्हें जरूर पछतावा होगा।

गुस्से में संन्यास लेना सही नहीं: कपिल देव

Kapil Dev Statement
Kapil Dev Statement (Source: Google)

कपिल देव ने विराट कोहली को सलाह देते हुए कहा कि किसी भी खिलाड़ी को गुस्से या इमोशन्स में आकर संन्यास जैसा बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए। उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ का एक्ज़ाम्पल देते हुए कहा कि उन्हें भी कई बार टीम से बाहर किया गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और शानदार वापसी करके अपनी काबिलियत साबित की। कपिल देव के मुताबिक, विराट कोहली की फिटनेस और खेलने की एबिलिटी उन्हें लंबे समय तक टेस्ट क्रिकेट में बनाए रख सकती थी।

टेस्ट क्रिकेट में विराट का शानदार रिकॉर्ड

Virat Kohli Record in Test Cricket
Virat Kohli Record in Test Cricket (Source: Google)

विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का अंत भारतीय क्रिकेट के चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में किया। उन्होंने 123 टेस्ट मुकाबलों में 9,230 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 30 शतक भी निकले। उनके टेस्ट करियर में कई यादगार पारियां और शानदार अचीवमेंट्स शामिल रहीं। यही वजह है कि उनके संन्यास के फैसले को भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा गया।

रोहित शर्मा के भविष्य पर भी कपिल देव ने रखी राय

Kapil Dev On Rohit Sharma Retirement
Kapil Dev On Rohit Sharma Retirement (Source: Google)

कपिल देव ने इस दौरान भारतीय कप्तान रहे रोहित शर्मा के आने वाले समय को लेकर भी अपनी बात रखी। विराट कोहली की तरह रोहित शर्मा भी अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में एक्टिव हैं। कपिल देव ने कहा कि अगर रोहित अभी खेल पा रहे हैं तो यह अच्छी बात है। हालांकि, उनके करियर को लेकर आखरी फैसला सेलेक्टर्स को करना है।

उन्होंने भरोसा जताया कि सेलेक्टर्स भारतीय क्रिकेट के इन्ट्रस्ट को ध्यान में रखकर ही फैसला लेंगे। कपिल ने यह भी कहा कि रोहित शर्मा ने लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट की सेवा की है, लेकिन हर खिलाड़ी के करियर का एक अंत होता है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, एमएस धोनी और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों का एक्ज़ाम्पल देते हुए कहा कि एक दिन रोहित के करियर का भी अंत होगा।

Read More: LA Olympic 2028: क्रिकेट के फाइनल क्वालीफायर का शेड्यूल जारी, ICC ने बताया कैसे मिलेगी टीमों को एंट्री

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।