आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल में बतौर खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे। खबरों के मुताबिक, धोनी ने क्रिकेटर के तौर पर आईपीएल को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका सफर खत्म नहीं होगा। फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपकमिंग सीजन से मेंटर की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है।
अब मैदान पर नहीं, डगआउट में दिखेंगे धोनी
View this post on Instagram
महेंद्र सिंह धोनी का नाम आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शामिल है। उनकी लीडरशिप में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। धोनी ने अपनी कप्तानी और प्लानिंग से टीम को कई यादगार जीत दिलाई हैं। अब खिलाड़ी के तौर पर उनका आईपीएल सफर खत्म होने की खबर आ रही है। आईपीएल 2027 में वह मैदान पर खेलते हुए नहीं, बल्कि टीम के डगआउट में मेंटर का रोल निभाते नजर आएंगे। इस नई जिम्मेदारी में वह अपने एक्सपीरिएंस और क्रिकेट की समझ से टीम के खिलाड़ियों को गाइड करेंगे।
CSK के मालिक एन श्रीनिवासन ने धोनी को लेकर कही अहम बात

चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने भी महेंद्र सिंह धोनी के फ्रेंचाइजी में इम्पोर्टेंस को लेकर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि धोनी हमेशा चेन्नई सुपर किंग्स की पहचान का अहम हिस्सा रहेंगे। भले ही उनके रोल में बदलाव हो रहा है, लेकिन फ्रेंचाइजी के साथ उनका रिश्ता पहले की तरह कायम रहेगा। मेंटर के रूप में धोनी की मौजूदगी से टीम को उनके लंबे एक्सपीरिएंस का फायदा मिलने की उम्मीद है।
युवा खिलाड़ियों को मिलेगा माही का मार्गदर्शन

धोनी के मेंटर बनने से चेन्नई सुपर किंग्स के यंग खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने का मौका मिल सकता है। मैच के दबाव को संभालने से लेकर प्लानिंग बनाने और मुश्किल सिचुएशन में फैसले लेने तक, धोनी का एक्सपीरिएंस टीम के काम आ सकता है। पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले धोनी का CSK से जुड़ाव फैंस के लिए भी खास रहेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि मेंटर के रूप में माही की नई पारी टीम के लिए कैसी रहती है।


Download Android App
Download iOS App




