उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR-2027) के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की गई है। इस नई लिस्ट के मुताबिक, राज्य में करीब 19 लाख नए वोटर बढ़ गए हैं, जिसके बाद अब कुल वोटर्स की संख्या 13.39 करोड़ से बढ़कर 13.58 करोड़ हो गई है। हालांकि कहा जा है कि इस लिस्ट के आने के बाद इसमें करीब 2.58 करोड़ मतदाता कम हैं। जिन लोगों के नाम कटने या गायब होने की बात सामने आ रही है, उनके लिए निर्वाचन आयोग ने ऑप्शन दिया है। आइए जानते हैं कि नाम जुड़वाने के लिए क्या और कैसे करें।
दोबारा नाम जुड़वाने के लिए भरें ‘फॉर्म-6’
अगर आपका या आपके किसी परिवार के सदस्य का नाम पुरानी लिस्ट में था लेकिन अभी जारी हुई ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं है, तो आप नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों के नाम पहले दर्ज थे और अब कट गए हैं, वे फॉर्म-6 भर सकते हैं। इस फॉर्म को भरने में आधार कार्ड की डिटेल्स भी ली जाएगी, इसके साथ ही उसकी आगे और पीछे की फोटो भी अपलोड करनी होगी।
नाम हटाने और गलती सुधारने के लिए क्या करें?
अगर आपके नाम, पता या उम्र आदि में कोई गलती है, तो फॉर्म-8 भर सकते हैं। वहीं किसी मृत या स्थानांतरित व्यक्ति का नाम लिस्ट से हटाना है, तो उसके लिए फॉर्म-7 भरना पड़ेगा।
वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें?
आप वोटर लिस्ट में आपने नाम ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीके से देख सकते हैं।
- ऑनलाइन देखने के लिए चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाएं। वहां ‘Search in Electoral Roll’ के ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी डिटेल्स जैसे- नाम, उम्र, जिला और विधानसभा क्षेत्र भरकर अपना नाम और पोलिंग बूथ की जानकारी देख सकते हैं।
- अगर आप ऑनलाइन नहीं देख सकते, तो आप अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर से सीधे मिलकर वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं।
4 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
वोटर लिस्ट पर आपत्तियां दर्ज कराने और सुधार करने की आखिरी तारीख 28 दिसंबर है। इसके बाद, 4 जनवरी 2027 को उत्तर प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी जाएगी। चुनाव आयोग ने सभी लोगों से अपील की है कि वे समय पर लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक कर लें और अगर कुछ गलती हो तो उसे ठीक करा लें।


Download Android App
Download iOS App




