₹8.13 लाख कीमत! नए Knight Edition में लॉन्च Hyundai Exter, जानें पहले से कितनी चेंज हुई SUV?

Summary :

Hyundai Exter Knight Edition Launched: हुंडई ने Exter का नया Knight Edition लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹8.13 लाख है। इसमें ब्लैक थीम, खास बैजिंग, डार्क ग्रे गार्निश, रेड ब्रेक कैलिपर्स और ऑल-ब्लैक इंटीरियर मिलता है। SUV चार वेरिएंट और पेट्रोल मैनुअल, AMT व CNG ऑप्शन में उपलब्ध होगी।

Hyundai Exter Knight Edition Launched: Hyundai Motor India ने अपनी एंट्री-लेवल SUV Hyundai Exter का नया Knight Edition भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस खास एडिशन में किसी बड़े मैकेनिकल चेंज  या नए फीचर्स को शामिल नहीं किया है। इसके बजाय SUV को ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देने के लिए एक्सटीरियर और इंटीरियर में कॉस्मेटिक चेंज  किए गए हैं।

बता दें कि Hyundai Exter Knight Edition को कुल 4 वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। इसमें पेट्रोल मैनुअल, पेट्रोल AMT और CNG का ऑप्शन मिलता है। आइए जानते हैं इस नए एडिशन की कीमत और खासियतों के बारे में।

Hyundai Exter Knight Edition की कीमत

रेगुलर Hyundai Exter की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये है। वहीं Knight Edition की कीमत 8.13 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने इसे HX6 और HX10 वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है।

वेरिएंट एक्स-शोरूम कीमत
HX6 पेट्रोल मैनुअल ₹8,13,500
HX6 पेट्रोल AMT ₹8,73,500
HX6 CNG मैनुअल ₹9,09,500
HX10 पेट्रोल AMT ₹9,60,500

नाइट एडिशन में क्या बदला

  • Hyundai Exter Knight Edition के डिजाइन में कोई बड़ा चेंज नहीं किया गया है।
  • कंपनी ने मुख्य रूप से कार को ब्लैक थीम देकर इसे ज्यादा स्पोर्टी लुक देने की कोशिश की है।
  • SUV में मैट ब्लैक हुंडई और Exter बैज दिए गए हैं।
  • इसके अलावा फ्रंट और रियर बंपर पर डार्क ग्रे गार्निश मिलती है।
  • साइड सिल पर भी डार्क ग्रे गार्निश दी गई है।
  • कार में खास Knight बैजिंग और 15 इंच के अलॉय व्हील भी मिलते हैं।
  • इसके साथ ही कार में रेड कलर के ब्रेक कैलिपर्स दिए गए हैं, जो इसके स्पोर्टी लुक को और बेस्ट  बनाते हैं।
  • कुछ लोअर वेरिएंट में डार्क ग्रे स्टाइल्ड स्टील व्हील भी मिलेंगे।
  • पीछे की तरफ ब्लैक बैजिंग और ब्लैक थीम को बरकरार रखा गया है।

5 कलर ऑप्शन में आएगी SUV

  • Hyundai Exter Knight Edition को कंपनी ने 5 अलग-अलग रंगों में लॉन्च  किया है।
  • कस्टमर्स इसे Titanium Black, Atlas White, Starry Night, Titan Grey और Golden Bronze कलर में खरीद सकते हैं।
  • इन रंगों के साथ ब्लैक थीम कार को रेगुलर मॉडल से अलग लुक देती है।
  • SUV के केबिन को भी Knight Edition के हिसाब से तैयार किया गया है।
  • इसमें ऑल-ब्लैक इंटीरियर दिया गया है। डैशबोर्ड पर ब्रास कलर के एक्सेंट देखने को मिलते हैं, जो केबिन को थोड़ा प्रीमियम लुक देते हैं।
  • इसके अलावा कार में खास ब्लैक सेमी-फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री, एम्बर फुटवेल एम्बिएंट लाइटिंग और ब्लैक डी-कट स्टीयरिंग व्हील दिया गया है।
  • यानी अंदर से भी कार का लुक पूरी तरह डार्क थीम पर बेस्ड  है।

फीचर्स में कोई बड़ा चेंज नहीं

  • Hyundai Exter Knight Edition में कंपनी ने कोई नया बड़ा फीचर नहीं जोड़ा है।
  • इसमें रेगुलर Exter के समान ही फीचर्स मिलते हैं।
  • इस एडिशन का मुख्य फोकस SUV के लुक और स्टाइल को ज्यादा अट्रैक्टिव बनाना है।

पहले भी फेमस रही है Hyundai की Knight रेंज

  • हुंडई ने अपनी Knight Edition रेंज को साल 2022 में पेश किया था।
  • यह एडिशन कंपनी के अलग-अलग मॉडलों में कॉस्मेटिक बदलाव के साथ आता है।
  • कंपनी के अनुसार, अब तक Knight रेंज की बिक्री 1 लाख यूनिट से ज्यादा हो चुकी है।
  • इसी को देखते हुए Hyundai ने अब अपनी एंट्री-लेवल SUV Exter को भी Knight Edition के रूप में बाजार में उतारा है।

यह भी पढ़ें: जुलाई 2026 में 7-सीटर कारों की बिक्री में Ertiga नंबर 1! Scorpio, Innova और Bolero समेत ये मॉडल भी रहे आगे

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।