Ather Konarc E-Scooter vs TVS iQube: सिर्फ 1 लाख रुपये में Konarc EV स्कूटर देगा TVS iQube टक्कर, कीलेस एंट्री, 160 KM रेंज के साथ कई फीचर

Summary :

भारतीय बाजार में EV गाड़ियों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है और अब Ather ने अपना शानदार फीचर के साथ EV स्कूटर Konarc को लॉन्च कर दिया है जिसे बाजार में तीन S 100, S 125 और S 161 वेरिएंट में पेश किया गया है। इन स्कूरटर में वेरिएं के हिसाब से की लेस एंट्री, अधिकतम 160KM की रेंज के साथ पावरफुल मोटर भी दी गई है। वहीं दूसरी तरफ बाजार में पहले से मौजूद TVS iQube में भी शानदार फीचर के साथ लंबी रेंज दी गई है। अगर आप भी 1 लाख रुपये के बजट में स्कूटर लेने…

भारतीय बाजार में EV गाड़ियों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है और अब Ather ने अपना शानदार फीचर के साथ EV स्कूटर Konarc को लॉन्च कर दिया है जिसे बाजार में तीन S 100, S 125 और S 161 वेरिएंट में पेश किया गया है। इन स्कूरटर में वेरिएं के हिसाब से की लेस एंट्री, अधिकतम 160KM की रेंज के साथ पावरफुल मोटर भी दी गई है। वहीं दूसरी तरफ बाजार में पहले से मौजूद TVS iQube में भी शानदार फीचर के साथ लंबी रेंज दी गई है। अगर आप भी 1 लाख रुपये के बजट में स्कूटर लेने की सोच रहे है तो देखिए दोनों में कौन बेहतर स्कूटर है।

Ather Konarc E-Scooter vs TVS iQube

फीचर Ather Konarc TVS iQube
शुरुआती कीमत ₹99,999* ₹1.19 लाख*
बैटरी 2.1-3.5 kWh 2.3-5.3 kWh
अधिकतम रेंज 161 किमी 212 किमी
टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा 82 किमी/घंटा
पीक पावर 4.7 kW 4.4 kW
बूट स्पेस 31 लीटर 32 लीटर
डिस्प्ले 4.2/7-इंच TFT डिस्प्ले
कनेक्टेड फीचर्स OTA, नेविगेशन 118+ स्मार्ट फीचर्स
बैटरी वारंटी 10 साल तक (विकल्प) वेरिएंट अनुसार

Konarc EV में एडवांस फीचर

Konarc EV स्कूटर में कई नए खास फीचर दिए गए है। बता दें कि इस स्कूटर में AEBS तकनीक दी गई है और Z सीरीज में MagicKey फीचर को भी शामिल किया गया है जिससे राइडर को ऐप से ही स्कूटर का बूट खोल सकते है। साथ ही Google Maps और WhatsApp के साथ स्कूटर रुकने पर क्रिकेट का स्कोर भी डैशबोर्ड में नजर आएगा। यह फीचर इस स्कूटर को खास और एडवांस बनाते है।

लगभग 1 लाख रुपये का रखें बजट

Konarc EV स्कूटर के शुरुआती एक्स शोरुम कीमत सिर्फ 99,999 रखी गई है वहीं TVS iQube के शुरुआती वेरिएंट की कीमत ₹1.16 लाख से शुरू होती है। सभी कीमत स्कूटर के नए वेरिएंट और रेंज पर निर्भर करती है साथ ही अलग अलग मॉडल में बैटरी पैक भी अलग मिलता है।

 

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।