उफनती नदी और मलबे के सैलाब के बीच नहीं हिला मकान, नेपाल बाढ़ का हैरान करने वाला Video

Summary :

नेपाल में हाल ही में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक 734 लोगों की जान जा चुकी है और कई पर्यटक लापता हैं। इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

नेपाल में बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है। अभी तक बाढ़ में 734 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई पर्यटक अभी भी लापता हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर नेपाल बाढ़ के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है। वीडियो में उफनती नदी और खतरनाक मलबे के सैलाब के बीच एक मकान अडिग रहा। इस मकान की दूसरी मंजिल पर एक परिवार फंसा हुआ था, हालांकि मकान के चट्टान की तरह खड़े रहने की वजह से उनकी जान बच गई।

उफनती नदी के बीच अडिग रहा घर

वायरल वीडियो में आप जो ये हरे रंग का मकान देख रहे हैं, वो नेपाल के रसुवा जिले में है, जो तिब्बत सीमा से लगा हुआ है। 26 अगस्त बुधवार को आई अचानक बाढ़ ने नेपाल में तबाही का मंजर ला दिया है। जब नदी में सैलाब आया, तो वो अपने साथ पूरा गांव उजाड़कर ले गया। आप वीडियो में देख सकते हैं कि पीछे उफनती नदी अपने साथ आस-पास की घर-गाड़िया बहाकर ले जा रही है। वहीं, इस बीच ये घर बीच में चट्टान की तरह खड़ा है। पानी की तेज लहरें और मलबा इस घर को हिला न सका, यह घर एक प्राकृतिक बांध जैसा पानी को रोककर खड़ा था।

बचा लिया गया पूरा परिवार

वीडियो में इस घर की छत पर लोग भी दिखाई दिए। वीडियो वायरल होते ही लोगों की चिंता बढ़ गई कि कहीं पानी के तेज बहाव में आने की वजह से घर में मौजूद लोग उसकी चपेट में तो नहीं आ गए। इसके बाद दूसरा वीडियो सामने आया, जिसमें दिखाया गया कि पूरे परिवार कोई सुरक्षित बचा लिया गया है। परिवार के सुरक्षित बचने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

वायरल वीडियो पर लोगों ने क्या कहा?

इस वायरल को सोशल मीडिया [पर काफी शेयर किया जा रहा है और इसको बनाने वाले की तारीफ़ भी की जा रही है। वीडियो पर लोग अपनी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘सच में यह कारीगरों की तारीफ होनी चाहिए बहुत मजबूत घर बनाया है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘काफी मजबूत घर है जो इस तबाही में अपने आपको बचा के गया।’ वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, ‘ वाकई इस घर को बनाने वाले इंजीनियर को सौ तोपों की सलामी है।’ लोगों इसी तरह की तमाम प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सच में इस घर ने लोगों को हैरान करके रख दिया है।

Also Read: कानपुर में कचरे से एक्सपायरी चॉकलेट-टॉफियां बटोरने के लिए उमड़ी भीड़, पेटियां भरकर ले जाते दिखे लोग, देखें Video

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।