Maruti Suzuki ने ₹2,500-₹15,000 तक बढ़ाए दाम! Alto K10 से Brezza तक महंगी हुईं कारें

Summary :

Maruti Suzuki Car Price Hike: मारुति सुजुकी ने कई कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। Alto K10, S-Presso, Celerio और WagonR 2,500 रुपये तक महंगी हुई हैं। Swift, Dzire, Brezza और Ertiga की कीमत भी बढ़ी है। Victoris 10 हजार, Fronx 7,500 और Jimny 15 हजार रुपये तक महंगी हुई है।

Maruti Suzuki Car Price Hike: मारुति सुजुकी की नई कार खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, कंपनी ने अपनी कई कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। मारुति की Arena डीलरशिप से बिकने वाली कारों की कीमत में मॉडल और वेरिएंट के बेस्ड  पर बदलाव किया गया है। वहीं, Nexa डीलरशिप की कुछ कारें भी महंगी हुई हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मारुति सुजुकी की Arena रेंज में शामिल कई फेमस  कारों की कीमत बढ़ाई गई है। इनमें Alto K10, S-Presso, Celerio, WagonR, Swift, Dzire, Brezza, Ertiga और Victoris शामिल हैं। कीमत में बढ़ोतरी सभी मॉडल पर एक जैसी नहीं है। कुछ कारों की कीमत में 2,500 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई, जबकि  कुछ मॉडल 10 हजार रुपये तक महंगे हुए हैं। इसके अलावा Nexa रेंज में Fronx और Jimny की कीमतों में इजाफा देखा गया है।

किस कार पर कितनी बढ़ोतरी?

कार कीमत में बढ़ोतरी
Alto K10 ₹2,500 तक
S-Presso ₹2,500 तक
Celerio ₹2,500 तक
WagonR ₹2,500 तक
Swift ₹5,000
Dzire ₹7,500 तक
Brezza ₹5,000 तक
Ertiga ₹7,500 तक
Victoris ₹10,000 तक
Fronx ₹7,500 तक
Jimny ₹15,000 तक

यहां यह समझना जरूरी है कि अंतिम कीमत मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग हो सकती है।

पहले कितनी थी शुरुआती कीमत?

  • बता दें कि कीमत बढ़ने से पहले मारुति की Arena रेंज में Alto K10 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 3.70 लाख रुपये थी।
  • वहीं Celerio की कीमत करीब 4.70 लाख रुपये, WagonR की करीब 4.98 लाख रुपये, Swift की करीब 5.79 लाख रुपये और Brezza की शुरुआती कीमत करीब 7.40 लाख रुपये थी।
  • इन कीमतों में वेरिएंट के अनुसार अंतर रहता है।
  •   कीमतों में नई बढ़ोतरी के बाद कस्टमर्स  को संबंधित मॉडल के लिए पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

कीमत बढ़ाने की वजह क्या है?

  • कार की एक्स-शोरूम कीमत बढ़ने का सीधा असर उसकी ऑन-रोड कीमत पर भी पड़ सकता है।
  • ऑन-रोड कीमत में एक्स-शोरूम प्राइस के साथ RTO, इंश्योरेंस और दूसरे शुल्क शामिल होते हैं।
  • इसलिए कार की कीमत में कुछ हजार रुपये की बढ़ोतरी होने पर कुल खरीद लागत भी बढ़ सकती है।
  • अगर कस्टमर्स  कार खरीदने के लिए लोन लेता है तो बढ़ी हुई कीमत का असर डाउन पेमेंट और EMI पर भी पड़ सकता है।
  • हालांकि, EMI में कितना बदलाव होगा, यह लोन की कीमत, इन्टरेस्ट रेट  और टेन्यर  पर निर्भर करेगा।
  • कारों की कीमत बढ़ाने के पीछे बढ़ती इनपुट कॉस्ट एक बड़ी वजह हो सकती है।
  • कार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल, मैन्युफैक्चरिंग और ट्रांसपोर्ट से जुड़े खर्च बढ़ने पर कंपनियों की लागत बढ़ जाती है।
  • ऐसे में ऑटो कंपनियां अपने खर्च और मुनाफे के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए समय-समय पर गाड़ियों  की कीमतों में बदलाव करती हैं।

कार खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप मारुति की कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो  बुकिंग से पहले डीलर से मौजूदा कीमत जरूर पूछें।
  • साथ ही यह भी पता कर लें कि बुकिंग के समय वाली कीमत लागू होगी या डिलीवरी के समय की नई कीमत।
  • इसके अलावा उपलब्ध डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और फाइनेंस स्कीम की जानकारी भी लेनी चाहिए।
  • इससे आपको कार की कुल कीमत और EMI का सही अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Skoda Slavia Facelift की पहली झलक ने बढ़ाई हलचल, डिजाइन से लेकर फीचर्स तक हुए बड़े चेंज!

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।