Skoda Slavia Facelift की पहली झलक ने बढ़ाई हलचल, डिजाइन से लेकर फीचर्स तक हुए बड़े चेंज!

Summary :

Skoda Slavia Facelift Teaser:Skoda Slavia Facelift को 18 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। नए मॉडल में अपडेटेड ग्रिल, हेडलैंप, बंपर और नए अलॉय व्हील मिल सकते हैं। केबिन में 10.25-इंच डिजिटल क्लस्टर, अपडेटेड इंफोटेनमेंट और रियर सीट मसाज जैसे फीचर्स मिलेंगे। इंजन विकल्प वही रहेंगे, लेकिन 1.0-लीटर TSI में नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।

Skoda Slavia Facelift Teaser: Skoda Auto भारतीय बाजार में अपनी फेमस  सेडान Skoda Slavia का फेसलिफ्ट मॉडल 18 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने कार का एक टीजर वीडियो जारी किया है, जिसमें इसके एक्सटीरियर की हल्की झलक सामने आई है। नए मॉडल में डिजाइन को पूरी तरह बदलने के बजाय कुछ जरूरी कॉस्मेटिक और फीचर चेंज देखने को मिल सकते हैं।  इसकी कीमत का खुलासा भी लॉन्च के दौरान किया जा सकता है। Skoda की ओर से जारी किए गए छोटे टीजर वीडियो में कार के कई हिस्सों की झलक दिखाई गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  वीडियो की शुरुआत रियर क्वार्टर विंडो से होती है। इसके बाद स्कल्प्टेड बोनट और उस पर लगा Skoda का लोगो दिखाई देता है।  वहीं कार के पिछले हिस्से में टेल लैंप की झलक भी दिखाई गई है। यह मौजूदा मॉडल के डिजाइन से काफी मिलती-जुलता नजर आता है।  टीजर वीडियो में कार के टायरों को देखकर लगता है कि नए डिजाइन के अलॉय व्हील मिल सकते हैं। वहीं  फेंडर पर Skoda बैज और कार की शोल्डरलाइन भी पहले जैसी ही है।

डिजाइन में होंगे हल्के चेंज

  • Skoda Slavia फेसलिफ्ट के टेस्ट मॉडल को पहले ही सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।
  • सामने आई फोटो के बेस्ड  पर माना जा रहा है कि कंपनी कार के डिजाइन में बहुत बड़े चेंज  नहीं करेगी।
  • फेसलिफ्ट मॉडल में नई ग्रिल, अपडेटेड हेडलैंप और बदले हुए फ्रंट बंपर दिए जा सकते हैं।
  • ग्रिल में लाइटबार मिल सकता   है। इसके अलावा नए अलॉय व्हील कार के लुक को थोड़ा और नया बना सकते हैं।

इंटीरियर में मिल सकते हैं नए फीचर्स

  • न्यू Slavia के केबिन का बेसिक डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही रह सकता है।  लेकिन, कंपनी इसमें नए ट्रिम और कुछ एक्स्ट्रा  फीचर्स जोड़ सकती है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार में 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है।
  • इसके साथ अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलने की उम्मीद है।
  • Skoda Kushaq में पेश किए गए रियर सीट मसाज फंक्शन को भी Slavia में शामिल किया जा सकता है।
  • अगर यह फीचर आता है तो यह सेडान को अपने सेगमेंट में और ज्यादा अट्रैक्टिव  बना सकता है।

इंजन में भी बड़ा चेंज नहीं

  • मैकेनिकल तौर पर Skoda Slavia फेसलिफ्ट में बड़े  चेंज  की उम्मीद नहीं है।
  • कार में पहले की तरह 1.0-लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिल सकते हैं।
  • 1.5-लीटर TSI इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स का ऑप्शन ही रह सकता है।  जारी
  • वहीं, 1.0-लीटर TSI इंजन के साथ मौजूदा 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक की जगह नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल सकता है।
  • यही गियरबॉक्स Skoda Kushaq और Volkswagen Taigun में भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

सेडान सेगमेंट में बढ़ेगा मुकाबला

  • Skoda Slavia फेसलिफ्ट इस साल भारतीय कॉम्पैक्ट सेडान बाजार में आने वाला एक अहम अपडेट है।
  • इससे पहले Honda City और Hyundai Verna के अपडेटेड मॉडल बाजार में आ चुके हैं।
  • ऐसे में नई Slavia को इन दोनों कारों से कड़ी टक्कर  मिलेगी।
  • इसके अलावा Slavia की सहयोगी कार Volkswagen Virtus को भी आने वाले महीनों में फेसलिफ्ट अपडेट मिलने की उम्मीद है।
  • ऐसे में आने वाले समय में इस सेगमेंट में मुकाबला और दिलचस्प हो सकता है।

यह भी पढ़ें: Brezza or Nexon को टक्कर देने आ रही हैं, Volkswagen की New kylaq compact based SUV car

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।