मुंबई के कांदिवली इलाके में सोमवार सुबह एक चार मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंची। इस दौरान सुरक्षा बचाव की टीम ने कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 4.14 बजे कांदिवली स्टेशन रोड पर स्थित अभिराय होटल में भीषण आग लग गई। जिसके बाद से पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। गनीमत रही कि दमकल कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीढ़ियों की मदद से दूसरी मंजिल के लॉजिंग हाउस में फंसे 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस आग की चपेट में चौथी मंजिल पर स्थित तिरुपति बैंक्वेट का लगभग 50 वर्ग फीट हिस्सा आ गया, जिससे वहां रखा फर्नीचर, कपड़े और फॉल्स सीलिंग प्रभावित हो गया।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग!
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां पहुंची और सुबह 6:07 बजे तक आग पर काबू पा लाया गया था। शुरुआती तौर पर आग को लेवल-1 फायर की श्रेणी में रखा गया गया था। शुरुआत में हादसे का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया था, हालांकि पुलिस अभी जांच कर रही है कि आग लगने के पीछे कोई और कारण तो नहीं।



Download Android App
Download iOS App




