Volkswagen Kylaq SUV Launch Date: Volkswagen भारत के तेजी से बढ़ते सब-4-मीटर SUV सेगमेंट में दोबारा एंट्री करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV के प्रोजेक्ट को ग्लोबल मंजूरी दे दी है। यह मॉडल मुख्य रूप से Skoda Kylaq पर बेस्ड होगा, लेकिन फॉक्सवैगन इसे अपने ब्रांड के हिसाब से अलग डिजाइन और फीचर्स के साथ बाजार में उतारेगी। लंबे समय से फॉक्सवैगन की इस नई SUV को लेकर चर्चा चल रही है। रिपोर्ट्स में इसे ‘टेरा’ नाम से लॉन्च किए जाने की बात सामने आती रही है। लेकिन, कंपनी ने अभी तक इसके नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, फॉक्सवैगन की इस नई SUV के प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 25 मिलियन यूरो यानी लगभग 275 करोड़ रुपये है। ग्लोबल अप्रूवल मिलने के बाद अब कंपनी भारत में इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेगी। यह मॉडल भारत में फॉक्सवैगन की उस कैटेगरी में वापसी कराएगा, जहां कंपनी पोलो और एमियो के बंद होने के बाद मौजूद नहीं है। नई SUV के जरिए कंपनी ज्यादा कस्टमर्स तक पहुंच बनाने की कोशिश करेगी।
8 लाख रुपये से शुरू हो सकती है कीमत
- नई फॉक्सवैगन SUV का प्लेटफॉर्म और कई तकनीकी हिस्से स्कोडा कायलाक से लिए जा सकते हैं।
- लेकिन, दोनों कारों का लुक एक जैसा नहीं होगा। फॉक्सवैगन अपनी SUV को अलग पहचान देने के लिए एक्सटीरियर डिजाइन में चेंज करेगी।
- इसके अलावा केबिन का डिजाइन, फीचर्स और कार की मार्केट पोजिशनिंग भी Kylaq से अलग रखी जा सकती है। इसका मकसद कस्टमर्स को फॉक्सवैगन की अलग ब्रांड पहचान देना होगा।
- फॉक्सवैगन की नई कॉम्पैक्ट SUV की संभावित एक्स-शोरूम कीमत करीब 8 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत लगभग 15 लाख रुपये तक जा सकती है।
- अगर कंपनी इस कीमत के आसपास SUV पेश करती है, तो इसका मुकाबला देश की फेमस कॉम्पैक्ट SUV से सीधा होगा। इस सेगमेंट में कम कीमत के साथ अच्छे फीचर्स कस्टमर्स के लिए बड़ा आकर्षण बने हुए हैं।
मिल सकता है 1.0-लीटर TSI इंजन
- इंजन की बात करें तो नई SUV में स्कोडा कायलाक वाला 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन मिल सकते हैं।
- हालांकि, ट्रांसमिशन को लेकर एक खास बदलाव देखने को मिल सकता है।
- संभावना है कि फॉक्सवैगन अपनी SUV में 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दे सकती है।
- फॉक्सवैगन की नई SUV कंपनी की मौजूदा Taigun से छोटी और किफायती होगी।
- इससे कंपनी को उन कस्टमर्स तक पहुंचने का मौका मिलेगा, जो Taigun से कम कीमत वाली SUV खरीदना चाहते हैं।
- नई कार के आने से कंपनी के मॉडल लाइनअप में एक बड़ा खाली स्थान भी भर जाएगा।
- साथ ही भारत में फॉक्सवैगन और स्कोडा के साझा मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा।
1 लाख से ज्यादा SUV की बिक्री वाला सेगमेंट
- इस SUV का उत्पादन महाराष्ट्र के पुणे स्थित चाकन प्लांट में किए जाने की उम्मीद है।
- यह प्लांट स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के साझा उत्पादन नेटवर्क का हिस्सा है।
- एक ही प्लेटफॉर्म और मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं का इस्तेमाल होने से कंपनी को उत्पादन लागत कंट्रोल करने और प्लांट की क्षमता का बेहतर उपयोग करने में मदद मिल सकती है।
- भारत में सब-4-मीटर SUV सेगमेंट लगातार मजबूत हो रहा है।
- इस कैटेगरी की गाड़ियां कुल पैसेंजर वाहन बाजार में करीब 30 % हिस्सेदारी रखती हैं और हर महीने लगभग 1.1 लाख यूनिट की बिक्री इस सेगमेंट में होने का दावा किया जाता है।
- फिलहाल टाटा पंच, टाटा नेक्सॉन, मारुति ब्रेजा, मारुति फ्रॉन्क्स, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट जैसी गाड़ियों का इस बाजार में मजबूत दबदबा है।
- अब स्कोडा कायलाक के बाद फॉक्सवैगन की एंट्री से मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: 500KM रेंज, 7 सीटर और बेहद कम रनिंग कॉस्ट! जल्द मार्किट में दस्तक देगी Maruti YMC EV


Download Android App
Download iOS App




