Maruti Suzuki EV MPV Launch: मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक कारों की अपनी रेंज बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की अगली इलेक्ट्रिक कार एक 7-सीटर MPV हो सकती है, जिसे फिलहाल YMC कोडनेम के साथ टेस्ट किया जा रहा है। बीते दिनों इस कार को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। सामने आए स्पाई शॉट्स से इसके डिजाइन और आकार की कुछ जानकारी मिलती है।
टेस्टिंग के दौरान नजर आई YMC का डिजाइन काफी बॉक्सी दिखाई देता है। इसमें लंबा व्हीलबेस, ऊंची रूफलाइन और बड़ा ग्लास एरिया देखने को मिल सकता है। कार की लंबाई करीब 4.5 मीटर हो सकती है। इसके पिछले हिस्से को सीधा और चौड़ा रखा जा सकता है। यहां वर्टिकल टेललैंप्स मिलने की उम्मीद है। वहीं, फ्रंट में इलेक्ट्रिक कारों की तरह क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल दी जा सकती है। डिजाइन के कई हिस्से मारुति सुजुकी की मौजूदा इलेक्ट्रिक SUV e Vitara से मिलते-जुलते हो सकते हैं।
दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी YMC
अगर कंपनी इसे लॉन्च करती है तो YMC, e Vitara के बाद मारुति सुजुकी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। कंपनी इस MPV को खास तौर पर बड़े परिवारों और ज्यादा स्पेस वाली इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे लोगों को ध्यान में रखकर बाजार में उतार सकती है। भारत में 7-सीटर MPV की अच्छी मांग है और मारुति सुजुकी पहले से ही Ertiga और XL6 जैसी गाड़ियों के जरिए इस सेगमेंट में मजबूत स्थिति रखती है। ऐसे में इलेक्ट्रिक MPV कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण मॉडल साबित हो सकती है।
500 KM से ज्यादा हो सकती है रेंज
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, YMC में e Vitara से जुड़ी बैटरी और इलेक्ट्रिक टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 49kWh और 61kWh बैटरी पैक मिल सकता है।
- 61kWh बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज 500 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है।
- हालांकि, वास्तविक रेंज ड्राइविंग कंडीशन और वेरिएंट पर निर्भर करेगी। कार को मारुति के HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है।
- इसमें DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है।
- 61kWh बैटरी वाले मॉडल को घर पर पूरी तरह चार्ज करने का खर्च बिजली की दर के हिसाब से करीब 500 से 700 रुपये के बीच हो सकता है।
- पब्लिक AC चार्जर पर यह लागत 800 रुपये से ज्यादा जा सकती है।
- वहीं, DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करने पर पूरी बैटरी चार्ज करने में करीब 1,500 रुपये तक खर्च हो सकते हैं। असल लागत चार्जिंग स्टेशन की कीमत और बिजली के टैरिफ पर निर्भर करेगी।
Toyota वर्जन भी हो सकता है लॉन्च
- मारुति सुजुकी और टोयोटा की साझेदारी को देखते हुए YMC का टोयोटा वर्जन भी बाजार में लॉन्च हो सकता है। इससे पहले e Vitara का टोयोटा वर्जन Urban Cruiser Ebella नाम से सामने आया है।
- इसी तरह YMC को भी टोयोटा अलग डिजाइन और नाम के साथ पेश कर सकती है।
- इस इलेक्ट्रिक MPV का उत्पादन गुजरात स्थित मारुति सुजुकी प्लांट में किया जा सकता है।
- कंपनी इसे दूसरे देशों में एक्सपोर्ट करने की योजना भी बना सकती है।
Kia Carens Clavis EV से मुकाबला
- नई इलेक्ट्रिक MPV को अगले साल भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
- बाजार में आने के बाद इसका सीधा मुकाबला Kia Carens Clavis EV जैसी इलेक्ट्रिक MPV से हो सकता है।
- माना जा रहा है कि मारुति सुजुकी इसे कॉम्पिटिटर प्राइस पर लॉन्च कर सकती है।
- मारुति की पहले से ही MPV सेगमेंट में मजबूत पकड़ है।
- Ertiga और XL6 के जरिए कंपनी इस बाजार में बड़ी हिस्सेदारी रखती है।
यह भी पढ़ें: ₹8.13 लाख कीमत! नए Knight Edition में लॉन्च Hyundai Exter, जानें पहले से कितनी चेंज हुई SUV?



Download Android App
Download iOS App




