श्रीनगर, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), जम्मू ने विभिन्न विभाग/विशेषज्ञता के आधार पर सीनियर रेजिडेंट/डेमोंस्ट्रेटर के कुल 40 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इनमें जनरल के 18, एससी के 6, एसटी के 3, ओबीसी के 10 और ईडब्ल्यूएस के 3 पद शामिल हैं।
एम्स-जम्मू की ओर से अपने जिन विभागों/विशेषज्ञताओं में 40 सीनियर रेजिडेंट/डेमोंस्ट्रेटर पदों पर भर्ती निकाली है, उनमें एनेस्थीसिया में 1, एनाटॉमी में 1, बायोकेमिस्ट्री में 2, कार्डियोलॉजी में 1, कम्युनिटी मेडिसिन में 1, डेंटिस्ट्री में 1, डर्मेटोलॉजी में 1, ईएनटी में 1, एंडोक्रिनोलॉजी में 1, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी में 1, जनरल मेडिसिन में 2, जनरल सर्जरी में 1, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में 2, माइक्रोबायोलॉजी में 2, नेफ्रोलॉजी में 1, न्यूरोलॉजी में 1, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी में 2, ऑप्थल्मोलॉजी में 1, ऑर्थोपेडिक्स में 1, पैथोलॉजी में 2, पीडियाट्रिक्स में 2, फार्माकोलॉजी में 1, फिजिकल मेडिसिन और रिहैबिलिटेशन में 1, फिजियोलॉजी में 1, साइकियाट्री में 1, पल्मोनरी मेडिसिन में 1, रेडियोलॉजी में 1, रेडियोथेरेपी में 1, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन और ब्लड बैंक में 1, ट्रॉमा और इमरजेंसी मेडिसिन में 3 और यूरोलॉजी में 1 पद शामिल है।
इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त तय की गई है। ऐसे में इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एम्स-जम्मू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित स्पेशलिटी में एमडी/डीएनबी/एमएस/डीएम/एमसीएच/एमडीएस कुछ विभागों में नॉन-मेडिकल पदों के लिए पीएचडी के साथ एमएससी की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी मेडिकल उम्मीदवारों के लिए 67,700 रुपए प्रति माह और नॉन-मेडिकल उम्मीदवारों के लिए 56,100 रुपए प्रति माह, जिनके पास पीएचडी के साथ एमएससी की डिग्री हो। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
इंटरव्यू सितंबर के पहले सप्ताह में ‘बोर्ड रूम, छठी मंजिल, एकेडमिक ब्लॉक, एम्स विजयपुर जम्मू, 181134’ पते पर आयोजित होने की संभावना है, जिसके लिए आवेदकों का केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय सुबह 9:30 तय किया गया है। हालांकि, एम्स-जम्मू की ओर से साक्षात्कार की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए 1,500 रुपए और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है। वहीं, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।
–आईएएनएस
डीके/वीसी
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)



Download Android App
Download iOS App



