दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए लक्ष्मी योजना शुरू की है। इसके तहत हर महीने महिलाओं को 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने बताया कि अब तक करीब 5.92 लाख महिलाओं ने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। दिल्ली सरकार का लक्ष्य करीब 17 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ देना है। अब आपके मन में ये सवाल होगी कि इस योजना कि पहली क़िस्त कब तक आएगी? तो चलिए इस लेख में जानते हैं।
कब जारी होगी पहली किस्त?
दिल्ली सरकार ने लक्ष्मी योजना के लिए 5,100 करोड़ रुपये का बजट रखा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की बड़ी पहल बताया है। सरकार के मुताबिक, योजना की 2500 रूपये की पहली किस्त 28 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन जारी की जाएगी।
योजना में लाभार्थियों को भुगतान के लिए 2 विकल्प
इस योजना में महिलाओं के लिए बचत की एक अनोखी सोच भी शामिल है। सरकार ने लाभार्थियों को भुगतान के लिए दो विकल्प दिए हैं।
- पहले विकल्प में 1,000 रुपये CBDC वॉलेट में मिलेंगे, जिन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि 1,500 रुपये RD या FD खाते में जमा होंगे।
- दूसरे विकल्प में पूरे 2,500 रुपये RD या FD में जमा किए जाएंगे। इसका मकसद महिलाओं को आर्थिक मदद देने के साथ-साथ उनकी बचत और भविष्य को सुरक्षित करना है।
कैसे चेक करें आवेदन स्टेटस?
अगर आप ने भी लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कर लिया है। तो आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं कि आपका एप्लीकेशन एक्सेप्ट हुआ है या नहीं या फिर वेरिफिकेशन के लिए प्रोसेस में ही है। आइए जानते हैं कैसे-
- सबसे पहले दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल https://dly.delhi.gov.in/ पर जाएं।
- यहां Track Application ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद जो पेज ओपन होगा, वहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर दर्ज करें।
- फिर अपनी डेट ऑफ बर्थ और स्क्रीन पर आ रहा कैप्चा कोड भरें।
- जैसे ही आप लॉगिन करते हैं, तो आवेदन का स्टेटस आपकी फ़ोन स्क्रीन पर नजर आ जाएगा।
किन महिलाओं को मिलेगा इसका लाभ?

- महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- जो महिला दिल्ली की स्थायी निवासी हो और उनका आधार कार्ड हो।
- बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए।
- महिला के परिवार की आय निर्धारित सीमा (लगभग ₹2.5 लाख से ₹5 लाख तक) से ज्यादा होनी चाहिए।
- परिवार पर कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए।
- परिवार के पास चार पहिया वाहन न हो।



Download Android App
Download iOS App




