Tata Aeris launched in India : यदि आप टाटा की कार की मजबूती के दीवाने हैं और अपने लिए बेस प्राइज मोडल ढूंढ रहे हैं तो ख़ुश हो जाइए, टाटा ने भारत में Tata Aeris लौंच कर दी है, जिसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 5 लाख 29 हजार रुपए है.
बता दें, टाटा मोटर्स ने अपनी फेमस सब-फोर-मीटर सेडान को नया रूप देते हुए बाजार में ‘एरिस’ कार उतारी है। पहले माना जा रहा था कि कंपनी टियागो के सेडान वर्जन ‘टिगॉर’ का नया फेसलिफ्ट पेश करेगी, लेकिन टाटा ने इसे बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च कर सबको चौंका दिया है।
मिडिल क्लास बजट में बैठती है फिट
इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.29 लाख रुपये तय की गई है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है, जबकि ग्राहकों को इस कार की डिलीवरी 11 अक्टूबर से मिलनी शुरू हो जाएगी।
शानदार हैं फीचर्स
टाटा एरिस का फ्रंट लाइट सेटअप टियागो से मिलता-जुलता है, हालांकि इसके बंपर पर ब्लैक क्लैडिंग थोड़ी कम दी गई है। कार में ब्लैक-आउट ओआरवीएम (ORVM), टर्न इंडिकेटर्स, 15-इंच के अलॉय व्हील्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और नया टेल-लाइट डिजाइन दिया गया है।
इंटीरियर की बात करें तो इसमें ललितपुर ग्रे थीम के साथ डुअल-टोन सीट्स, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 10.25-इंच का टचस्क्रीन, डिजिटल क्लस्टर, वायरलेस चार्जर, रियर एसी वेंट्स और 360-डिग्री कैमरा जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं।
रंगों में कई आप्शंस
यह कार डैंडेली ड्रिज़ल (लैवेंडर), नाइट्रो क्रिमसन (रेड), ड्यून ग्लो (सैंड), डेटोना ग्रे, प्यूर ग्रे और प्रिस्टिन व्हाइट जैसे आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। परफॉर्मेंस के मामले में एरिस में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 85bhp की पावर देता है।
वहीं इसका आई-सीएनजी (i-CNG) ट्विन-सिलेंडर वेरिएंट 74.5bhp जनरेट करता है। दोनों ही वर्जन्स में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक (AMT) ट्रांसमिशन का विकल्प दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



