Renault Triber Turbo Launched: 10.8 सेकंड में 100 kmph की स्पीड, कीमत ₹10 लाख से कम और 21 kmpl का माइलेज! लॉन्च हुई नई Renault Triber Turbo

Summary :

Renault Triber Turbo Launched: Renault Triber Turbo को 7-सीटर कार के तौर पर नए Turbo इंजन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 1.0 लीटर 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन 100 HP पावर और 180 Nm टॉर्क देता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.84 लाख रुपये है। कंपनी के अनुसार कार 21 kmpl तक माइलेज और 10.8 सेकंड में 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है।

Renault Triber Turbo Launched: कम बजट में न्यू  7-सीटर कार खरीदने का प्लान कर रहे लोगों के लिए  Renault Triber एक बेस्ट ऑप्शन  हो सकती है। कंपनी ने अब Triber का नया Turbo वर्जन भी बाजार में लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल में पहले से ज्यादा दमदार इंजन दिया गया है, जिससे कार की परफॉर्मेंस में भी सुधार हुआ है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.84 लाख रुपये रखी गई है। वहीं Renault ने नई Triber TCe 100 को दो वेरिएंट में लॉन्च  किया है।

Renault Triber Turbo की कीमत और वेरिएंट

  • बता दें कि  इसका एंट्री-लेवल Evolution वेरिएंट 7.84 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर आता है।
  • वहीं, ज्यादा फीचर्स वाले Emotion वेरिएंट की कीमत 8.99 लाख रुपये तक जाती है।
  • वहीं, मौजूदा सामान्य Renault Triber की शुरुआती कीमत करीब 5.80 लाख रुपये है।
  • इस तरह देखा जाए तो Turbo मॉडल खरीदने के लिए कस्टमर्स को स्टैंडर्ड Triber के मुकाबले 2 लाख रुपये से ज्यादा खर्च करना होगा।
  • ज्यादा कीमत के बदले कंपनी ने इसमें ज्यादा पावर वाला टर्बो इंजन दिया है।

Triber Turbo में दमदार इंजन

  • नई Renault Triber Turbo में 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर TCe टर्बो-पेट्रोल इंजन लगाया गया है।
  • यह इंजन 100 हॉर्सपावर की अधिकतम पावर और 180 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।
  • इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
  • इसके मुकाबले सामान्य Triber में 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है।
  • यह इंजन 72 हॉर्सपावर की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
  • यानी Turbo मॉडल में पावर और टॉर्क दोनों में काफी बढ़ोतरी की गई है।

0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार

  • कंपनी के अनुसार,  नई Triber Turbo केवल 10.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
  • कंपनी ने इंजन की ट्यूनिंग इस तरह की है कि कार को कम स्पीड के साथ-साथ ज्यादा स्पीड पर भी बेहतर ताकत मिल सके।
  • इसमें इस्तेमाल किया गया टर्बो इंजन Renault Kiger और Duster में दिए जाने वाले इंजन से जुड़ा हुआ है।
  • लेकिन, Triber के लिए इंजन में बदलाव किए गए हैं।
  • इसमें 180 Nm टॉर्क देने के लिए अलग सेटअप और अपडेटेड इंजन मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।

माइलेज भी है बेहतर

  • नई Triber Turbo सिर्फ पावर के मामले में ही नहीं, बल्कि माइलेज के मामले में भी नॉर्मल  मॉडल से आगे बताई गई है।
  • कंपनी का दावा है कि Turbo वर्जन 21 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकता है।
  • इसके मुकाबले 1.0 लीटर पेट्रोल-मैनुअल वाली सामान्य Triber का दावा किया गया माइलेज 19.76 किलोमीटर प्रति लीटर है।
  • लेकिन, रियल लाइफ  में कार का माइलेज सड़क की स्थिति, ट्रैफिक, कार में बैठे यात्रियों की संख्या और ड्राइविंग स्टाइल जैसे कई कारकों पर निर्भर करेगा।

किसके लिए हो सकती है बेस्ट?

  • नई Triber Turbo उन कस्टमर्स को आकर्षित कर सकती है जो 7-सीटर कार में ज्यादा पावर चाहते हैं।
  • नॉर्मल Triber के मुकाबले में   इसमें ज्यादा ताकत और टॉर्क मिलता है, जबकि कंपनी ने माइलेज को भी बेहतर रखने का दावा किया है।
  • लेकिन, Turbo मॉडल के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी, इसलिए खरीदारी से पहले दोनों वर्जन की कीमत और जरूरत के हिसाब से तुलना करना जरूरी रहेगा।

यह भी पढ़ें: टाटा मोटर्स ने भारत में लॉन्च की Tata Aeris, एक्स शोरूम कीमत 5.29 लाख, जाने क्या हैं फीचर्स

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।