Top Car Launches in October: कार प्रेमियों के लिए अक्टूबर का महीना बेहद ही खास रहने वाला है। इस दौरान कई नई और अपडेटेड कारें बाजार में दस्तक दे सकती हैं। कंपनियां मौजूदा मॉडल्स के फेसलिफ्ट वर्जन के साथ-साथ नए प्रीमियम मॉडल भी पेश करने की तैयारी में हैं। इनमें SUV, सेडान और इलेक्ट्रिक कारों से जुड़े कई ऑप्शन शामिल हैं। अगर आप आने वाले दिनों में नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो अक्टूबर में लॉन्च होने वाली इन गाड़ियों पर नजर रखना आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। आइए जानते हैं अक्टूबर में लॉन्च होनी वाली कार के बारे में विस्तार से।
Honda Elevate Facelift

- Honda अपनी फेमस मिड-साइज SUV Elevate का फेसलिफ्ट मॉडल 6 अक्टूबर को लॉन्च कर सकती है।
- नए मॉडल में डिजाइन से लेकर फीचर्स तक कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
- लेकिन, इसका मौजूदा डिजाइन बरकरार रह सकता है, लेकिन फ्रंट और रियर हिस्से में अपडेट किए जा सकते हैं।
- नई Elevate में बदली हुई फ्रंट ग्रिल, नए बंपर, अपडेटेड लाइटिंग और नए डिजाइन के अलॉय व्हील दिए जा सकते हैं।
- इसके अलावा कंपनी कुछ नए कलर ऑप्शन भी एड कर सकती है।
- इंटीरियर में भी कई चेंज देखने को मिल सकते हैं। इसमें बड़ी सेंटर स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नई सीट अपहोल्स्ट्री मिल सकती है।
- इसके साथ ही SUV में 360 डिग्री कैमरा, बेहतर ADAS और फ्रंट सीट वेंटिलेशन जैसे फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।
Volvo EX90 और ES90

- अक्टूबर में Volvo अपने प्रीमियम इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को भी मजबूत कर सकती है।
- कंपनी EX90 और ES90 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है।
- इन मॉडल्स में प्रीमियम फीचर्स के साथ मॉडर्न टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी।
- इन गाड़ियों में Thor’s Hammer डिजाइन वाले LED DRL, फुल LED लाइटिंग और एडजस्टेबल ओपेसिटी वाला ग्लास रूफ दिया जा सकता है।
- केबिन में फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा और 25-स्पीकर Bowers & Wilkins ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे।
- पावर की बात करें तो डुअल-मोटर सेटअप करीब 456hp की पावर और 670Nm का टॉर्क देने में सक्षम होगा।
- इनकी लॉन्चिंग 12 अक्टूबर को हो सकती है।
न्यू Audi Q3

- Audi की नई Q3 भी अक्टूबर में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है।
- यह SUV की थर्ड जनरेशन का मॉडल होगी और इसे 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है।
- न्यू Q3 में 2.0 लीटर, चार-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है।
- यह इंजन करीब 200bhp की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करेगा।
- इंजन को 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा।
- नई जनरेशन में डिजाइन और टेक्नोलॉजी के स्तर पर भी कई अपडेट देखने को मिल सकते हैं।
Skoda Slavia Facelift

- Skoda भी अपनी फेमस सेडान Slavia का अपडेटेड वर्जन बाजार में लॉन्च कर सकती है।
- फेसलिफ्ट मॉडल में बहुत बड़े डिजाइन चेंज नहीं किए गए हैं।
- यही वजह है कि पहली नजर में यह मौजूदा Slavia जैसी ही दिखाई देगी।
- हालांकि, फीचर्स में कुछ महत्वपूर्ण अपडेट मिल सकते हैं।
- कार में 360 डिग्री कैमरा एड किया गया है। इसके अलावा 1.0 लीटर इंजन वाले वेरिएंट में नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स देखने को मिल सकता है।
- मैकेनिकल स्तर पर बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। Slavia में पहले की तरह 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के ऑप्शन जारी रह सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




