आज बेहद शुभ दिन है, क्योंकि आज मंगलवार के दिन सभी भक्त हनुमान जी की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। कहा जाता है कि व्यक्ति का नाम उसके जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव डालता है, इसलिए जब बच्चे का जन्म होता है, तो माता-पिता उसके लिए सबसे अलग और खूबसूरत नाम की तलाश करते हैं। माना जाता है कि अगर आप अपने बच्चे का नाम भगवान से जुड़ा हुआ रखते हैं, तो वो अपने जीवन में बहुत ज्यादा तरक्की करता है। ऐसे में चलिए यहां नामों की लिस्ट और उनके अर्थ देखते हैं।
भगवानों से प्रेरित बच्चों के नामों की लिस्ट

भगवान विष्णु और कृष्ण के नाम
1. अनय (Anay) – भगवान विष्णु का एक नाम, जिसका अर्थ है नेता या स्वतंत्र।
2. अद्वैत (Advait) – अनोखा, जिसके समान कोई दूसरा न हो।
3. अच्युत (Achyut) – जिसे कभी नष्ट न किया जा सके, भगवान विष्णु।
4. हरि (Hari) – दुखों को हरने वाले, भगवान विष्णु।
5. केशव (Keshava) – सुंदर बालों वाले, भगवान कृष्ण।
6. माधव (Madhav) – मिठास से भरपूर, भगवान कृष्ण।
7. मुकुंद (Mukund) – मोक्ष देने वाले, भगवान विष्णु।
8. रेयांश (Reyansh) – प्रकाश की किरण, भगवान विष्णु का अंश।
9. श्रेयस (Shreyas) – शुभ, भाग्यशाली।
10. विवस्वान (Vivasvan) – तेजस्वी, दीप्तिमान।
भगवान शिव के नाम
11. अद्विक (Advik) – अद्वितीय, अनूठा।
12. अनिकेत (Aniket) – पूरे संसार के स्वामी, भगवान शिव।
13. दक्ष (Daksh) – सक्षम, कुशल।
14. ईशान (Ishan) – शासक, भगवान शिव का एक रूप।
15. केदार (Kedar) – शक्तिशाली, भगवान शिव।
16. महादेव (Mahadev) – देवों के देव, भगवान शिव।
17. ओंकार (Omkara) – ॐ शब्द का निर्माण करने वाले, भगवान शिव।
18. रुद्र (Rudra) – दुखों का अंत करने वाले, भगवान शिव।
19. शिवांश (Shivansh) – भगवान शिव का अंश।
20. त्रिलोचन (Trilocan) – तीन आंखों वाले, भगवान शिव।
देवी लक्ष्मी, दुर्गा और सरस्वती के नाम
21. अदिति (Aditi) – देवताओं की माता, असीम।
22. अनन्या (Ananya) – अद्वितीय, देवी पार्वती।
23. अवनि (Avani) – पृथ्वी, दिव्य शक्ति।
24. भव्या (Bhavya) – भव्य, शानदार, देवी पार्वती।
25. गौरी (Gauri) – शांत, उज्ज्वल, देवी पार्वती।
26. इरा (Ira) – ज्ञान की देवी, सरस्वती।
27. ईशा (Isha) – रक्षा करने वाली, देवी दुर्गा।
28. नव्या (Navya) – प्रशंसा के योग्य, नया रूप।
29. ऋद्धि (Riddhi) – समृद्धि, सफलता।
30. सांवी (Saanvi) – ज्ञानवान, देवी लक्ष्मी।
31. तृषा (Trisha) – इच्छा, देवी दुर्गा।
32. वाण्या (Vanya) – दयालु, देवी सरस्वती।
भगवान गणेश, हनुमान और ब्रह्मा के नाम
33. अवनेश (Avnesh) – पूरे विश्व के स्वामी, भगवान गणेश।
34. चिरंजीव (Chiranjeev) – अमर, भगवान हनुमान।
35. ध्रुव (Dhruv) – अचल, अपने स्थान पर स्थिर रहने वाले।
36. काव्यांश (Kavyansh) – बुद्धिमान, ज्ञान से भरपूर।
37. तेजस (Tejas) – चमक, दिव्य शक्ति और ऊर्जा।


Download Android App
Download iOS App




