Sanskrit Ganesha Inspired Baby Names: यूनिक और मीनिंगफुल नाम की है तलाश? भगवान गणेश के इन संस्कृत नामों पर जरूर डालें एक नज़र

Summary :

आजकल हिंदी और इंग्लिश नाम हर कोई बेहद पसंद करता है, क्योंकि वह सुनने और बोलने में बेहद खूबसूरत और प्यारे लगते हैं। गणेश चतुर्थी पर पूरे देश में धूम-धाम से गणेश भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है। सनातन धर्म में किसी भी शुभ काम को शुरू करने से पहले गणेश भगवान का आशीर्वाद लिया जाता है। ऐसे में अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे का जन्म होने वाला है, तो आपको गणेश जी के ये संस्कृत नाम काफी ज्यादा पसंद आएंगे, जो आपके बच्चे को सबसे हटकर दिखाएंगे। गणेश जी के संस्कृत नामों की लिस्ट 1. अद्वैत (Advait)…

आजकल हिंदी और इंग्लिश नाम हर कोई बेहद पसंद करता है, क्योंकि वह सुनने और बोलने में बेहद खूबसूरत और प्यारे लगते हैं। गणेश चतुर्थी पर पूरे देश में धूम-धाम से गणेश भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है। सनातन धर्म में किसी भी शुभ काम को शुरू करने से पहले गणेश भगवान का आशीर्वाद लिया जाता है। ऐसे में अगर आपके घर में भी छोटे बच्चे का जन्म होने वाला है, तो आपको गणेश जी के ये संस्कृत नाम काफी ज्यादा पसंद आएंगे, जो आपके बच्चे को सबसे हटकर दिखाएंगे।

गणेश जी के संस्कृत नामों की लिस्ट

Lord Ganesha names for baby boy
Lord Ganesha names for baby boy (Source: social media)

1. अद्वैत (Advait) – अनूठा, जिसके समान कोई दूसरा न हो
2. अनव (Anav) – दयालु, मानवीय
3. अवनीश (Avaneesh) – पृथ्वी के राजा
4. अविघ्न (Avighna) – बाधाओं को दूर करने वाले (श्री गणेश)
5. अमित (Amit) – असीम, अनंत
6. अथर्व (Atharv) – भगवान गणेश का नाम, प्रथम वेद
7. भुवन (Bhuvan) – संसार, महल
8. देवव्रत (Devavrata) – ईश्वर को समर्पित
9. ध्रुव (Dhruv) – अचल, ध्रुव तारा
10. द्विज (Dvij) – ज्ञानी, जिसका दूसरा जन्म हुआ हो
11. एकदन्त (Ekadanta) – एक दांत वाले (श्री गणेश)
12. गौरिक (Gaurik) – माता पार्वती के पुत्र
13. हेरम्ब (Heramba) – मां के प्यारे पुत्र (गणेश जी का नाम)
14. ईशान (Ishan) – भगवान, स्वामी
15. कवीर (Kavir) – कवि, बुद्धिमान
16. क्षिप्रा (Kshipra) – शीघ्र प्रसन्न होने वाले
17. लम्बोदर (Lambodar) – विशाल पेट वाले (श्री गणेश)
18. मोक्ष (Moksh) – मुक्ति, परम पद
19. नित्यान (Nityan) – सदैव उपस्थित रहने वाले
20. ओंकार (Omkar) – पवित्र ॐ ध्वनि का स्वरूप
21. प्रथमेष (Prathamesh) – देवताओं में प्रथम पूज्य (श्री गणेश)
22. रुद्र (Rudra) – शक्तिशाली, भगवान शिव का रूप
23. समर्थ (Samarth) – शक्तिशाली, सक्षम
24. श्लोक (Shlok) – मंत्र, पवित्र श्लोक
25. सिद्धेश (Siddhesh) – सफलता और सिद्धि के देवता
26. सुमुख (Sumukh) – सुंदर मुख वाले (श्री गणेश)
27. तेजस (Tejas) – कांति, ऊर्जा
28. विघ्नेश (Vighnesh) – विघ्नों के स्वामी
29. विकट (Vikat) – विशाल, अत्यधिक शक्तिशाली
30. विनायक (Vinayak) – सबके नायक, बाधाओं को हरने वाले
31. यशस (Yashas) – प्रसिद्धि, कीर्ति

Also Read: Modern Spiritual Baby Names 2026: बेबी बॉय और बेबी गर्ल के लिए सबसे प्यारे और ट्रेंडिंग नाम, अपने बच्चे के लिए चुनें सबसे यूनिक नाम

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।