15 अगस्त को जन्म लेने वाले बच्चों के लिए देशभक्ति से भरे बेहद खूबसूरत और यूनिक नाम, जानें उनके अर्थ

Summary :

यह आर्टिकल 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बताया है, खासकर उन माता-पिता के लिए जिनके घर इस शुभ दिन नन्हा मेहमान आने वाला है। व्यक्ति का नाम उसके जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है, इसलिए आजादी से जुड़े खूबसूरत और सार्थक नाम चुने जा सकते हैं। इसमें बच्चों के लिए मॉडर्न और यूनिक नामों की एक लिस्ट दी गई है, जिसमें हर नाम का अर्थ बताया गया है।

Independence Day Special Baby Names: 15 अगस्त को पूरा भारत अपनी आजादी का जश्न मनाता है। इस दिन लोग एक दूसरे के साथ जी भरकर खुशियां बटांते हैं और सबको लड्डू खिलाते हैं। अगर इस स्वतंत्रता दिवस आपके घर भी नन्हा मेहमान आने वाला है, तो आप उसे आजादी से जुड़े खूबसूरत और प्यारे नाम दे सकते हैं, जो भविष्य में उसे साहस और लोगों से जोड़ेंगे। व्यक्ति का नाम उसके जीवन में बहुत असर डालता है। ऐसे में आइए यहां देखते हैं, बच्चों के मॉडर्न और यूनिक नामों की लिस्ट और उनके अर्थ।

स्वतंत्रता दिवस पर जन्मे बच्चों के लिए नाम

Baby Names Inspired by Azadi
Baby Names Inspired by Azadi (Source: Social Media)

लड़कों के नाम

1. आज़ाद (Azad) – स्वतंत्र
2. स्वतंत्र (Swatantra) – स्वाधीन
3. वीर (Veer) – बहादुर
4. क्रांति (Kranti) – बदलाव
5. तिरंगा (Tiranga) – राष्ट्रध्वज
6. भारत (Bharat) – महान भारत
7. शौर्य (Shaurya) – पराक्रम
8. निर्भय (Nirbhay) – बिना डर का
9. स्वदेश (Swadesh) – अपना देश
10. अभिमान (Abhiman) – गर्व
11. तेज (Tej) – शक्ति, चमक
12. यश (Yash) – प्रसिद्धि
13. विजय (Vijay) – जीत
14. राष्ट्र (Rashtra) – देश
15. अभय (Abhay) – निडर
16. अमर (Amar) – जो हमेशा जीवित रहे

लड़कियों के नाम

1. आज़ादी (Azaadi) – स्वतंत्रता
2. स्वतंत्रता (Swatantrata) – स्वाधीनता
3. वीरा (Vira) – बहादुर स्त्री / Brave
4. क्रांतिदा (Krantida) – क्रांति लाने वाली
5. चेतना (Chetna) – जागृति, आत्मा
6. भारती (Bharati) – भारत माता
7. शौर्या (Shauryaa) – बहादुरी
8. जया (Jaya) – विजय
9. गरिमा (Garima) – सम्मान, गर्व
10. तेजस्वी (Tejaswi) – दीप्तिमान
11. भूवि (Bhuvi) – धरती
12. निर्भया (Nirbhiya) – निडर
13. वंदना (Vandana) – नमन, पूजा
14. महिमा (Mahima) – बड़प्पन
15. प्रगति (Pragati) – उन्नति
16. एकता (Ekta) – संगठन, मेल

Also Read: बेटे को बनाना चाहते हैं शक्तिशाली? हनुमान जी के इन 30+ नामों में से चुनें एक खूबसूरत नाम

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।