भारत के कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़, जलभराव के साथ ही लोगों की परेशानी बढ़ गई है वहीं पहाड़ों में नदी नालें उफान पर है। भारत मौसम विभाग ने उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर, पश्चिमी राज्यों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। दिल्ली में भारी बारिश के चलते और आसपास के इलाकों में जलभराव हो गया है। आज 8 अगस्त के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट, हिमाचल, केरल और राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान लगाया है जानते है आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम।
दिल्ली में येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित हो गया है। कई इलाकों में जलभराव और सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात की रफ्तार धीमी हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 8 अगस्त को दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है जिसके चलते आज येलो अलर्ट भी जारी किया है। 8 अगस्त को अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में भी दिल्ली में बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई गई है।
राजस्थान में भारी बारिश की संभावना
राजस्थान के कई हिस्सों में लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई शहरों में जलभराव, घरों और बाजारों में पानी घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान के भरतपुर और जयपुर में मध्यम से भारी और कुछ स्थानों पर बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। 8 से 10 अगस्त के बीच राजस्थान में मानसून एक्टिव रहेगा। भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर में कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम?
हिमाचल में भी मानसून एक्टिव है और भारी बारिश के कारण नदी भी उफान पर है। मौसम विभाग ने कहा कि 8 और 9 अगस्त को बारिश में कमी आने की संभावना है। दो से तीन दिनों तक हल्की से भारी बारिश हो सकती है, जिसमें चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के लिए 10 और 11 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तरी भारत में, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से भारी बारिश होने की उम्मीद है, वहीं हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है, वहीं पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर भारी से बहुत तेज भारी बारिश हो सकती है।
पूर्वी भारत में, ओडिशा, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की उम्मीद है। ओडिशा के लिए 8 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, वहीं बिहार में भी व्यापक बारिश जारी रहने की संभावना है।



Download Android App
Download iOS App




