Jos Buttler ने की भविष्यवाणी, वैभव सूर्यवंशी को लेकर कह डाली बड़ी बात

Summary :

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस उपलब्धि के बाद उन्होंने भविष्यवाणी की कि भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक दिन उनका यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। महज 15 साल के वैभव ने अपने शानदार प्रदर्शन से पहले ही क्रिकेट जगत में खास पहचान बना ली है और उन्हें टी20 का उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है।

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने हाल ही में टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ते हुए यह अचीवमेंट हासिल की है। अब इस रिकॉर्ड के बाद बटलर ने भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है।

Jos Buttler On Vaibhav Sooryavanshi: वैभव पर जताया भरोसा

Jos Buttler On Vaibhav Sooryavanshi
Jos Buttler On Vaibhav Sooryavanshi (Source: Google)

एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत के दौरान बटलर ने कहा कि हर रिकॉर्ड एक दिन टूटता है और उन्हें लगता है कि भविष्य में वैभव सूर्यवंशी उनका यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम होना गर्व की बात है, लेकिन आने वाले समय में कोई खिलाड़ी इसे जरूर पीछे छोड़ेगा और वह वैभव भी हो सकते हैं।

‘द हंड्रेड’ में बनाया नया रिकॉर्ड

Jos Buttler T20I Record
Jos Buttler T20I Record (Source: Google)

बटलर ने ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए वेल्श फायर के खिलाफ सिर्फ 20 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए थे। इसी पारी के दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब उनके नाम टी-20 क्रिकेट में कुल 14,833 रन दर्ज हैं, जबकि कीरोन पोलार्ड 14,803 रन के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

शानदार रहा बटलर का टी20 करियर

Jos Buttler T20I Career
Jos Buttler T20I Career (Source: Google)

जोस बटलर ने अब तक 522 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इनमें 492 पारियों में उन्होंने 35.48 की औसत और 147.24 के स्ट्राइक रेट के साथ 14,833 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 106 अर्धशतक निकले हैं, जबकि उनका बेस्ट स्कोर 131 रन का रहा है।

वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में मचाई धूम

Vaibhav Sooryavanshi Stats
Vaibhav Sooryavanshi Stats (Source: Google)

महज 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपने छोटे से करियर में ही क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाकर उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। इसके अलावा जुलाई में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में भी डेब्यू किया और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सबको काफी प्रभावित भी किया।

हालांकि अब तक वैभव 40 टी-20 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 42.82 की एवरेज और 216.32 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 1,670 रन बनाए हैं। उनके नाम 4 शतक और 8 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका बेस्ट स्कोर 144 रन है। यही परफॉर्मेंस उन्हें फ्यूचर का बड़ा टी-20 स्टार बनाता है।

Read More: क्रिकेट के बाद अब इस खेल में जलवे बिखेरेंगे Suryakumar Yadav, मुंबई में करेंगे अपने नए करियर की शुरुआत

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले चार साल से पत्रकारिता के फिल्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं