Lord Shiva Inspired Baby Boy Names: सावन में घर आने वाली है नन्ही खुशी, तो यहां देखें भगवान शिव से प्रेरित लड़कों के यूनिक नामों की लिस्ट

Summary :

जुलाई का महीना आधा निकल चुका है कुछ ही दिनों में सावन की शुरुआत होने वाली है, इस दौरान लोग भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करते हैं, जिससे उन्हें उनकी भरपूर कृपा प्राप्त हो। ऐसे में अगर आपके घर में भी बच्चे का जन्म होने वाला है और आप उसके लिए भगवान शिव से प्रेरित नाम की तलाश कर रहे हैं, तो अब आपको इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको बच्चों के लिए सबसे यूनिक और मॉडर्न भगवान से जुड़े नामों की लिस्ट और उनके अर्थ दिखा रहे हैं, जो नाम ढूंढने में आपकी…

जुलाई का महीना आधा निकल चुका है कुछ ही दिनों में सावन की शुरुआत होने वाली है, इस दौरान लोग भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करते हैं, जिससे उन्हें उनकी भरपूर कृपा प्राप्त हो। ऐसे में अगर आपके घर में भी बच्चे का जन्म होने वाला है और आप उसके लिए भगवान शिव से प्रेरित नाम की तलाश कर रहे हैं, तो अब आपको इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको बच्चों के लिए सबसे यूनिक और मॉडर्न भगवान से जुड़े नामों की लिस्ट और उनके अर्थ दिखा रहे हैं, जो नाम ढूंढने में आपकी मदद करेंगे।

देखें भगवान शिव से प्रेरित Boys के नाम

  • आरव (Aarav) – शिव का एक रूप, शांतिपूर्ण ध्वनि
  • अद्वैत (Advait) – अनोखा, जिसके जैसा कोई दूसरा न हो
  • अनिकेत (Aniket) – संसार के स्वामी
  • अव्यक्त (Avyakt) – अदृश्य शक्ति
  • अमरेश (Amaresh) – देवताओं के राजा
  • भावेश (Bhavesh) – संसार के स्वामी
  • भुवनेश (Bhuvanesh) – ब्रह्मांड के राजा
  • चिन्मय (Chinmay) – ज्ञान से भरपूर
  • देवेश (Devesh) – देवताओं के देव
  • गिरीश (Girish) – पर्वतों के राजा
  • हरीश (Harish) – शिव और विष्णु का रूप
  • ईशान (Ishaan) – उत्तर-पूर्व दिशा के स्वामी, ज्ञानदाता
  • कैलाश (Kailash) – शिव का निवास स्थान
  • महादेव (Mahadev) – देवताओं में सबसे महान
  • नीलकंठ (Neelkanth) – नीले गले वाले
  • ओजस (Ojas) – शरीर की ऊर्जा या प्रकाश
  • प्रणव (Pranav) – पवित्र ‘ॐ’ ध्वनि
  • रुद्र (Rudra) – शिव का शक्तिशाली रूप
  • रुद्रेश (Rudresh) – रुद्रों के स्वामी
  • सर्वेश (Sarvesh) – ब्रह्मांड के स्वामी
  • शंकर (Shankar) – कल्याण करने वाले
  • शिव (Shiva) – अत्यंत पवित्र, कल्याणकारी
  • शिवांग (Shivang) – शिव का एक अंश
  • शिवांश (Shivansh) – शिव का अंश
  • शूलिन (Shoolin) – त्रिशूल धारण करने वाले
  • सोमेश (Somesh) – चंद्रमा के स्वामी
  • तेजस (Tejas) – चमक या प्रकाश
  • त्रिलोचन (Trilochan) – तीन आंखों वाले
  • त्रियम्बक (Triyambak) – तीनों लोकों को देखने वाले
  • विरूपाक्ष (Virupaksha) – अनोखी आंखों वाले
  • विश्वेश (Vishwesh) – ब्रह्मांड के स्वामी
  • व्योमेश (Vyomesh) – आकाश के देवता

Also Read: New Generation R Letter Baby Names: रियांश से लेकर रूहानी तक, यहां देखें ‘R’ अक्षर से शुरू होने वाले बच्चों के ट्रेंडी नामों की लिस्ट और अर्थ

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।