आपके पास ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें आप प्यारे-प्यारे नामों से पुकारना चाहते हैं, ताकि उनकी दोस्ती और प्यार काफी ज्यादा बढ़ सके। आजकल किसी को प्यार से तो किसी को मजाक में उसके निकनेम के जरिए बुलाया जाता है और सबके लिए यहां अलग-अलग निकनेम दिए गए हैं। आपका दोस्त हो या पार्टनर अगर आप उसे क्यूट निकनेम से बुलाते हैं, तो उसके चेहरे पर एक अलग ही मुस्कान होती है, तो चलिए यहां नामों की लिस्ट और अर्थ पर नजर डालते हैं।
खास और पसंदीदा इंसान के लिए नाम

1. जान (Jaan) – जीवन / प्रिय
2. जान-ए-मन (Jaan-e-Man) – दिल की धड़कन / महबूब
3. सोना (Sona) – कीमती / बहुत प्यारा
4. बाबू (Babu) – प्यारा बच्चा / दुलारा
5. जिगर (Jigar) – दिल या प्राण
6. हमसफ़र (Humsafar) – जीवनसाथी / साथ चलने वाला
7. दिलबर (Dilbar) – प्रेमी / दिल को भाने वाला
8. जान-ए-जहाँ (Jaan-e-Jahan) – पूरी दुनिया की जान
9. मेरी जान (Meri Jaan) – मेरा सब कुछ
10. धड़कन (Dhadkan) – दिल की धड़कन
11. चाँद (Chand) – चंद्रमा जैसा सुंदर
12. चाँदनी (Chandni) – चाँद की रोशनी
13. परी (Pari) – परी जैसी खूबसूरत
14. बच्चा (Bachcha) – छोटा सा प्यारा बच्चा
15. खूबसूरत (Khubsurat) – सुंदर
16. हमदम (Hamdam) – साथी / हमसफ़र
17. जानू (Jaanu) – प्यारा / प्रिय
18. प्यारा / प्यारी (Pyara / Pyari) – स्नेहिल / सुंदर
19. मधुर (Madhur) – मीठा / सुरीला
20. गुलाब (Gulab) – गुलाब का फूल
21. फरिश्ता (Farishta) – देवदूत / अच्छा इंसान
22. मेहरबान (Meharban) – दयालु / कृपा करने वाला
23. अनमोल (Anmol) – जिसका कोई मोल न हो / कीमती
24. नूर (Noor) – रोशनी / चमक
25. सनम (Sanam) – प्रेमी / महबूब
26. हया (Haya) – शालीनता / सादगी
27. सुकून (Sukoon) – शांति / आराम
28. ख़ुशी (Khushi) – आनंद / प्रसन्नता
29. मुस्कान (Muskan) – हंसी / मुस्कराहट
30. ज़िंदगी (Zindagi) – जीवन
31. हमराज़ (Hamraz) – राज़दार / दिल की बात जानने वाला


Download Android App
Download iOS App




