जुलाई का महीना शुरू हो गया है और बहुत ही जल्द सावन की शुरुआत भी होने वाली है। इस साल सावन जुलाई से अगस्त तक चलने वाला है। ऐसे में अगर आपके घर में भी इस महीने में बच्चे का जन्म होने वाला है, तो जरूर आप उसके लिए कोई सुंदर और प्यारा सा नाम ढूंढ रहे होंगे, तो देर किस बात कि चलिए यहां जानते हैं, न्यू बॉर्न बेबी नेम्स के बारे में, जो आपके बच्चे को सबसे अलग पहचान देंगे। इसके लिए आज हम आपको यहां 30+ बच्चों के नामों की लिस्ट और उनके अर्थ दिखा रहे हैं, जो नाम ढूंढने में आपकी मदद करेंगे।
देखें August में जन्मे बच्चों के Trending Names
1. आरव (Aarav) – शांतिपूर्ण या ज्ञान से भरा
2. विहान (Vihaan) – सुबह की पहली किरण, नई शुरुआत
3. अद्विक (Advik) – अद्वितीय, जिसके जैसा कोई दूसरा न हो
4. शिवांश (Shivansh) – भगवान शिव का अंश
5. रेयांश (Reyansh) – प्रकाश की किरण या भगवान विष्णु का अंश
6. अथर्व (Atharv) – वेदों का ज्ञान, भगवान गणेश
7. कियान (Kiaan) – राजा या ईश्वर की कृपा से मिला हुआ
8. ईशान (Ishaan) – भगवान शिव या सूर्य देव
9. शौर्य (Shaurya) – वीरता और बहादुरी
10. विवान (Vivaan) – जीवन से भरपूर या सूर्य की किरणें
11. देवांश (Devansh) – देवताओं का अंश
12. अंश (Ansh) – हिस्सा या माता-पिता का भाग
13. रुद्र (Rudra) – भगवान शिव का एक शक्तिशाली रूप
14. कबीर (Kabir) – महान या प्रसिद्ध संत का नाम
15. वीर (Veer) – साहसी और बहादुर
16. युवान (Yuvan) – हमेशा युवा और ऊर्जावान रहने वाला
17. आरुष (Aarush) – सर्दियों के सूर्य की पहली किरण
18. माधव (Madhav) – भगवान कृष्ण का एक नाम, मधुर
19. तेजस (Tejas) – चमक, प्रकाश या बुद्धि
20. वेद (Ved) – पवित्र ज्ञान या धर्मग्रंथ
21. मोक्ष (Moksh) – मुक्ति या निर्वाण
22. दर्श (Darsh) – सुंदर या भगवान कृष्ण का रूप
23. हार्दिक (Hardik) – दिल से दिया गया, स्नेही
24. प्रणव (Pranav) – पवित्र ध्वनि ‘ॐ’ (ओम) का प्रतीक
25. पार्थ (Parth) – अर्जुन का एक नाम, जो कभी लक्ष्य नहीं चूकता
26. सावन (Sawan) – अगस्त का महीना, रिमझिम बारिश का मौसम
27. हृदान (Hridaan) – बड़े दिल वाला, दयालु
28. अयान (Ayaan) – प्रकृति या ईश्वर का उपहार
29. काव्यांश (Kavyansh) – कविता का एक सुंदर अंश
30. निवान (Nivaan) – शांत और पवित्र आत्मा
31. नव्यांश (Navyansh) – कुछ नया और आधुनिक























