पति से अलग रह रही थी विवाहिता, खुद को आग लगाकर तीसरी मंजिल से कूदी; दिल्ली के हरि नगर में दर्दनाक घटना से सनसनी

Summary :

राजधानी दिल्ली के हरि नगर इलाके में गुरुवार को एक रूह कंपा देनी वाली घटना सामने आई। इलाके में रहने वाली 23 साल की एक नव विवाहित महिला ने कथित तौर पर पहले खुद को आग के हवाले की फिर अपने घर की तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस की टीम घटना की खबर सुनते ही मौके पर पहुंची और घायल स्थिति में महिला को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत…

राजधानी दिल्ली के हरि नगर इलाके में गुरुवार को एक रूह कंपा देनी वाली घटना सामने आई। इलाके में रहने वाली 23 साल की एक नव विवाहित महिला ने कथित तौर पर पहले खुद को आग के हवाले की फिर अपने घर की तीसरी मंजिल से नीचे कूद गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

पुलिस की टीम घटना की खबर सुनते ही मौके पर पहुंची और घायल स्थिति में महिला को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत बता दिया। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर इसकी जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से भी इस घटना को लेकर पूछ्ताछ कर रही है।

पति से अलग रह रही थी महिला, होने वाला था तलाक

Delhi Hari Nagar Incident

बता दें कि इस सनसनी मामले में पुलिस की शुरुआती जांच हो चुकी है। जांच में सामने आया है कि महिला कई महीनों से अपने पति से दूर रह रही थी। इसका खुलासा महिला के पिता ने खुद किया है। पिता ने आगे बताया कि महिला काफी समय से मानसिक तनाव से पीड़ित थी। पिता ने आगे बताया, ‘मेरी बेटी अपने बच्चे की देखभाल और कस्टडी को लेकर पिछले कई महीनों से काफी परेशान चल रही थी”। वहीं पुलिस के मुताबिक, इस घटना के पीछे पारिवारिक लड़ाई और बच्चे की कस्टडी को लेकर आपसी विवाद बताया गया है। पुलिस कोई भी बयान देने से पहले मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

कई एंगल के आधार पर हो रही जांच

Delhi Crime News

दिल्ली पुलिस ने इस घटना को लेकर कहा कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। घटनास्थल से मिले सभी सबूतों को कब्जे में लेकर पुलिस जांच कर रही है। परिवार के अन्य लोगों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस यह पता करने की कोशिश में है कि घटना से पहले महिला के साथ उसके साथ क्या-क्या हुआ। जिसने महिला को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। शुरुआती जांच में इस घटना का संबंध आत्महत्या से बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही असल वजह बता पाएगी।

READ ALSO: Gurugram Weather Today 9 July: आज भी झमाझम बरसेंगे बादल, जानें 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।