बिहार : जातिगत जनगणना पर 11 नेताओं ने मोदी से की मुलाकात, नीतीश बोले- PM ने हमारी बात को नहीं नकारा

Summary :

बिहार में सत्तारूढ जनता दल यूनाइटेड (जद यू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन तथा मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने जातीय आधार पर जनगणना करने की मांग को लेकर आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

बिहार में सत्तारूढ जनता दल यूनाइटेड (जद यू) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन तथा मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने जातीय आधार पर जनगणना करने की मांग को लेकर आज यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री ने हमारी पूरी बात सुनी : नीतीश 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में दस राजनीतिक दलों के नेताओं ने साउथ ब्लाक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में पीएम मोदी से मुलाकात की। जातिगत जनगणना को लेकर पीएम मोदी से मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारी पूरी बात सुनी। सबने जातिगत जनगणना के पक्ष में एक-एक बात कही है। उन्होंने हमारी बात को नकारा नहीं है, हमने कहा है कि इस पर विचार करके आप निर्णय लें।
प्रधानमंत्री से कहा कि हर हालत में जातिगत जनगणना कराएं : मांझी 
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री से कहा कि हर हालत में जातिगत जनगणना कराएं, ये ऐतिहासिक निर्णय होगा। उन्होंने बहुत गंभीरता से हमारी बात सुनी है इसलिए हमें लगता है कि जल्दी ही कोई निर्णय होगा।
अगर पशु एवं पेड़ गिने जा सकते हैं, तो लोग भी गिने जा सकते हैं : तेजस्वी 
इसके अलावा राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारी बात गंभीरता से सुनी है, अब हम लोगों को उनके निर्णय का इंतजार है। उन्होंने कहा कि अगर पशु एवं पेड़ गिने जा सकते हैं, तो लोग भी गिने जा सकते हैं; जाति आधारित जनगणना गरीब हितैषी ऐतिहासिक कदम होगा।
प्रतिनिधि मंडल में बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जनक राम, कांग्रेस नेता अजित शर्मा, हिन्दूतास्न आवामी मोर्चा के जितन राम मांझी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक अजय कुमार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सुरजकांत पासवान, वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश साहनी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अख्तरूल इमाम शामिल थे।
  • नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री) जाति- कुर्मी
  • तेजस्वी यादव (नेता प्रतिपक्ष) जाति- यादव
  • जीतन राम मांझी (पूर्व मुख्यमंत्री) जाति- मुसहर
  • विजय कुमार चौधरी (शिक्षा मंत्री) जाति- भूमिहार
  • जनक राम (खनन एवं भूतत्व मंत्री) जाति- दलित
  • मुकेश सहनी (पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री) जाति- मल्लाह
  • अजीत शर्मा (कांग्रेस विधायक दल के नेता) जाति- भूमिहार
  • सूर्यकांत पासवान (विधायक, सीपीआई) जाति- दलित
  • अजय कुमार (विधायक, सीपीएम) जाति- कुशवाहा
  • महबूब आलम (विधायक, भाकपा माले) – मुस्लिम नेता
  • अख्तरुल इमान (विधायक, AIMIM) – मुस्लिम नेता

Desk Team