बिहार : सुपौल जिले में भारत-नेपाल सीमा के समीप से आज सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने भारी मात्रा में नेपाली शराब जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
एसएसबी के 45वीं बटालियन के कमांडेंट एच0 के0 गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी कि सीमा स्तम्भ संख्या 219/31 के समीप एक संदिग्ध ऑटो रिक्शा खड़ा है जिसमें शराब होने की संभावना है। इस आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसबी जवानों ने मौके पर पहुंच कर ऑटो की तलाशी ली। इस दौरान 936 बोतल नेपाली शराब (281लीटर) बरामद किया गया है।
श्री गुप्ता ने बताया कि इस सिलसिले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। तस्कर की पहचान जिले के राघोपुर निवासी विनोद कुमार यादव के रूप में की गयी है। जब्त शराब और गिरफ्तार तस्कर को भपटियाही थाने को सुपुर्द कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



