Aaj Ka Mausam 13 Feb: फरवरी अभी आधी बीती है, लेकिन ठंड वापस लौट रही है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से अगले 12 घंटे में 3 राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट का जारी किया है। इसमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। इस बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड बढ़ जाएगी। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली और आंधी की भी संभावना जताई है। लेकिन दिल्ली में ठंड की विदाई हो चुकी है, दोपहर में तेज धूप गर्मी के एहसास को बढ़ा रही है। आइए जानते हैं, देशभर के और राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Delhi Weather

दिल्ली में आज यानी 13 फरवरी को मौसम साफ रहेगा। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि बारिश न होने की वजह से प्रदूषण का स्तर फिर से बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय थोड़ी ठंड का एहसास होगा। 14 फरवरी को आसमान ज्यादातर साफ रहने का अनुमान है, हालांकि सुबह हल्की धुंध बनी रह सकती है।
Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में सुबह के समय ठंड और कोहरा परेशान करेगा। प्रदेश के कई जिलों गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, शामली, बरेली, बहराइच, बलरामपुर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, कुशी नगर, आजमगढ़, बलिया और मिर्जापुर में घना कोहरा रहेगा। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
Bihar Weather

बिहार में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, कुछ जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में राजधानी पटना समेत सारण, भोजपुर, गया, बक्सर, जहानाबाद, मधुबनी, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सहरसा और भागलपुर जिले शामिल हैं।
Aaj Ka Mausam 13 Feb: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| भोपाल | 29°C | 16°C |
| नैनीताल | 18°C | 09°C |
| दिल्ली | 24°C | 11°C |
| पटना | 26°C | 13°C |
| चेन्नई | 28°C | 22°C |
| जयपुर | 26°C | 12°C |
| मुंबई | 29°C | 23°C |
| रांची | 26°C | 12°C |
| शिमला | 18°C | 06°C |
| कोलकाता | 29°C | 16°C |
| लखनऊ | 26°C | 12°C |
यह भी पढ़ें: सोने चांदी की कीमतें हुई क्रैश, आपके शहर में कितना हुआ सस्ता, अभी चेक करें आज का ताजा भाव




















