Aaj ka Mausam 16 Jan: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही कोहरे और धुंध ने भी मुसीबत बढ़ा रखी है। मौसम विभाग ने भारत के कई राज्यों में अगले 2-3 दिनों तक गंभीर शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही विभाग ने 16 से 21 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में भी छिटपुट बारिश हो सकती है।
Delhi Weather: शीतलहर की चपेट में दिल्ली

दिल्ली-NCR में लगातार पांचवें दिन शीतलहर चल रही है। गुरुवार को दिल्ली में इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम इलाके में तापमान 2.3 डिग्री तक गिर गया, जो पिछले 20 सालों में सबसे कम है।
शुक्रवार को भी ठंड बनी रहने की संभावना है। शाम के समय हल्के बादल छा सकते हैं। वहीं, दिल्ली की हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। AQI बढ़कर 343 पहुंच गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
Uttar Pradesh Weather: यूपी में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर अचानक बदलाव किया है। पिछले कुछ दिनों से दोपहर की धूप के कारण ठंड से थोड़ी राहत मिल रही थी, लेकिन गुरुवार से फिर ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 और 20 जनवरी को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। बारिश होने से ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।
Bihar Weather: 8 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

बिहार में दिन में धूप रहेगी लेकिन पछुआ हवा के कारण ठंड बनी रहेगी। हालांकि दिन का तापमान बढ़ेगा जबकि रातें और ठंडी होंगी। शुक्रवार को चंपारण से किशनगंज तक 8 जिलों में घना कोहरा छाने का अलर्ट है। पटना और आसपास के इलाकों में हल्का कोहरा छाने के बाद धूप निकलेगी। भागलपुर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री और पटना में 10.4 डिग्री दर्ज किया गया।
Jammu Kashmir Weather: कश्मीर में बर्फबारी

कश्मीर में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन पारा अब भी शून्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ घाटी के मौसम को प्रभावित कर सकता है। मौसम विभाग ने 19-20 जनवरी को हल्की बारिश या बर्फबारी और 22-24 जनवरी के बीच कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी का अनुमान जताया है।
Aaj ka Mausam 16 Jan: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 22°C | 05°C |
| जयपुर | 22°C | 08°C |
| मुंबई | 31°C | 17°C |
| पटना | 16°C | 08°C |
| बेंगलुरु | 28°C | 18°C |
| कोलकाता | 23°C | 11°C |
| मनाली | 02°C | -10°C |
| लखनऊ | 18°C | 07°C |
| चेन्नई | 27°C | 22°C |
| नैनीताल | 17°C | 05°C |
| रांची | 23°C | 06°C |
यह भी पढ़ें: दिल्ली में छाया घना कोहरा, कई राज्यों में शीतलहर का सितम, जानें कब मिलेगी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से राहत





















