ट्रंप का मकसद हुआ पूरा! White House पहुंची मारिया माचाडो, भेंट किया अपना नोबेल शांति पुरस्कार

Trump Machado Nobel Meet

Trump Machado Nobel Meet: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच तनाव चरम पर है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो के साथ White House में मुलाकात की और अपनी मुलाकात को महान सम्मान बताते हुए कहा है कि व्हाइट हाउस में हुई उनकी बातचीत के दौरान मचाडो ने उन्हें अपना नोबेल शांति पुरस्कार भेंट किया। ट्रम्प द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरी की सत्ता से हटाने के लिए अमरिका सन्य अभियान का निर्देश देने के बाद उनकी पहली आमने-सामने की मुलाकात थी ।

Trump Machado Nobel Meet

Trump Machado Nobel Meet:
Trump Machado Nobel Meet:

बता दें कि वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई करने के बाद व्हाइट हाउस के डाइनिंग रूम में दोपहर के भोजन के दौरान हुई यह बैठक ट्रंप और मचाडो के बीच पहली आमने-सामने की मुलाकात थी। ट्रंप ने मचाडो की तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि उनसे मिलना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी। वह एक अद्भुत महिला हैं जिन्होंने बहुत कुछ झेला है। साथ ही अपना नोबेल शांति पुरस्कार भेंट भी किया जिसे आपसी सम्मान का एक अ‌द्भुत प्रतीक बताया।

Machado Presented Her Nobel Prize

माचाडो ने बताया कि उन्होंने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार पदक भेंट किया था, और इस कार्य को वेनेजुएला और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच साझा लोकतांत्रिक परंपराओं में निहित एक प्रतीकात्मक संकेत के रूप में प्रस्तुत किया था। उन्होंने ट्रंप को बताया कि 200 साल पहले, फ्रांसीसी जनरल मार्किंस डी लाफायेट ने वेनेजुएला के स्वतंत्रता नेता साइमन बोलिवर को जॉर्ज वाशिंगटन की छवि वाला एक पदक भेंट किया था, जिसे बोलिवर ने अपने जीवन भर अपने पास रखा था। इतिहास के दो सौ साल बाद, बोलिवर के लोग वाशिंगटन के उत्तराधिकारी को एक पदक लौटा रहे हैं, इस मामले में, नोबेल शांति पुरस्कार का पदक, हमारी स्वतंत्रता के प्रति उनकी अद्वितीय प्रतिबद्धता की मान्यता के रूप में है।

Trump Machado Meeting

Trump Machado Nobel Meet
Trump Machado Nobel Meet

नॉर्वे के नोबेल संस्थान ने कहा है कि एक बार दिया गया नोबेल शांति पुरस्कार न तो हस्तांतरित किया जा सकता है, न ही साझा किया जा सकता है और न ही रद्द किया जा सकता है। व्हाइट हाउस में अपनी बैठक के बाद, मचाडो अमेरिकी सीनेटरों के साथ द्विदलीय सत्र के लिए कैपिटल हिल रवाना हुईं। ट्रंप से मुलाकात के बाद व्हाइट हाउस से निकलते हुए मचाडो ने कहा कि हम वेनेजुएला की आजादी के लिए राष्ट्रपति ट्रंप पर भरोसा कर रहे हैं।

ALSO READ: ईरान में तख्तापलट की आशंका! 2400 से अधिक मौत, ट्रंप ने दी चेतावनी..”रास्ते में है मदद”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।