ईरान में तख्तापलट की आशंका! 2400 से अधिक मौत, ट्रंप ने दी चेतावनी..”रास्ते में है मदद”

Trump Warns Iran

Trump Warns Iran: ईरान में बढ़ते हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच अब अमेरिकी हमले और तख्तापलट का खतरा तेजी से मंडरा रहा है। इसी बीच अमेरिका स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता के अनुसार अभी विरोध प्रदर्शन में 2400 से अधिक मौत हो गई है और लगभग 18 हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान में प्रदर्शनकारियों से प्रदर्शन जारी रखने की अपील करते हुए कहा कि सहायता जल्द ही पहुंचेगी औऱ रास्ते में है। इस बयान के बाद ईरान में हलचल तेज हो गई है।

Trump Warns Iran

Trump Warns Iran
Trump Warns Iran

ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच, निर्वासित युवराज रजा पहलवी ने प्रदर्शनकारियों और ईरानी सेनाओं से अपील करते हुए कहा कि दुनिया ने न केवल प्रदर्शनकारियों के साहस और आवाज को देखा और सुना है। उन्होंने नागरिकों से खामेनेई शासन के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का आग्रह किया और चेतावनी दी कि हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। ईरान के सुरक्षा बलों और सैन्य कर्मियों से सीधे अपील करते हुए कहा कि सैन्य कर्मियों के लिए मेरा एक विशेष संदेश है कि आप ईरान की राष्ट्रीय सेना हैं, इस्लामी गणराज्य की सेना नहीं।

Iran Protest Live Updates

Iran Protest Live Updates
Iran Protest Live Updates

ईरान में विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को कई बार चेतावनी दी है और कहा कि अगर वह अपने ही नागरिकों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई जारी रखता है तो उसे परिणाम भुगतने होंगे, और तेहरान को बेहतर व्यवहार करना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि देश में अशांति के दौरान हुई हत्याओं और फांसी की खबरों के संबंध में अमेरिका इस मामले की समीक्षा करेगा।

ALSO READ: हमले की तैयारी में अमेरिका! अपने नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने का दिया आदेश, इन 2 देशों के रास्ते से निकलने के लिए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।