दिल्ली में छाया घना कोहरा, कई राज्यों में शीतलहर का सितम, जानें कब मिलेगी हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से राहत

Summary :

Aaj ka Mausam 15 Jan: लोहड़ी के बाद मकर संक्रांति पर भी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और झारखंड जैसे राज्य घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है। इसके अलावा कई राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है, जिस वजह से गलन और ज्यादा बढ़ेगी। हिमाचल के मनाली, लाहौल-स्पीति और जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में बर्फबारी की संभावना है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल। Aaj ka Mausam 15 Jan: Delhi Weather Today दिल्ली में…

Aaj ka Mausam 15 Jan: लोहड़ी के बाद मकर संक्रांति पर भी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और झारखंड जैसे राज्य घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी का कहर जारी है। इसके अलावा कई राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है, जिस वजह से गलन और ज्यादा बढ़ेगी। हिमाचल के मनाली, लाहौल-स्पीति और जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में बर्फबारी की संभावना है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Aaj ka Mausam 15 Jan: Delhi Weather Today

Aaj ka Mausam 15 Jan
Aaj ka Mausam 15 Jan

दिल्ली में खराब वायु गुणवत्ता के साथ ही भीषण शीत लहर चल रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में सुबह के समय तापमान गिरकर लगभग 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, दिन भर ऐसी ही ठंड बनी रहने की संभावना है। शीत लहर और घने कोहरे ने हवाई यातायात को भी प्रभावित किया है। राष्ट्रीय राजधानी में शीत लहर के चलते इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से कुछ उड़ानें प्रभावित हुई है।

Jammu Kashmir Weather Today

कश्मीर घाटी में भीषण शुष्क ठंड जारी रही, सुबह के समय लगभग सभी पानी के नल, सड़क के किनारे बने गड्ढे, तालाब और जल निकाय जम गए थे, जबकि डल झील के कुछ हिस्से भी बर्फ से जमे हुए है। बर्फबारी और पाला गिरने से सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि 16 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश बर्फबारी होने की संभावना है, जिसके तीन दिन बाद लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ आएंगे। साथ ही मैदानी इलाकों में इस मौसम की पहली बर्फबारी होने की संभावना है।

Himachal Weather Today

Himachal Weather Today
Himachal Weather Today

हिमाचल में भी कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने 16 जनवरी को बर्फ़बारी और बारिश की संभावना जताई है। वहीं चंबा सहित कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है। वहीं 20 जनवरी तक कोहरा छाए रहने का भी अनुमान लगाया है।

ALSO READ: मकर संक्रांति पर ठिठुरी दिल्ली, कोहरे में लिपटा यूपी-बिहार, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।