Aaj Ka Mausam 16 Mar: देश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारतीय मौसम विभाग ने 16 मार्च 19 मार्च 2026 तक के लिए यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत 17 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान 60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चलेंगी। इस बारिश के कारण तापमान में भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। वहीं, पूर्वी भारत के लोगों के लिए भी विशेष चेतावनी है। आकाशीय बिजली गिरने से नुकसान होने की भी संभावना है। तो आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
Delhi Weather

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने फिर करवट ली है। कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी दिल्ली के चिराग दिल्ली, रफी मार्ग समेत कई हिस्सों में सुबह के समय हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और हालही ठंड महसूस की गई।
दिल्ली में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। IMD ने 21 मार्च तक के लिए अपना मौसम पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें मौसम बदलने के संकेत दिए गए हैं।
Uttar Pradesh Weather
उत्तर प्रदेश में भी तेज गर्मी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को कई जिलों में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, 16 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही बिजली गिरने और बारिश होने का भी अलर्ट जारी है।
Bihar Weather

बिहार में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने बिहार के 38 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
Aaj Ka Mausam 16 Mar: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर (City) | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 31°C | 16°C |
| भोपाल (Bhopal) | 34°C | 21°C |
| शिमला (Shimla) | 15°C | 05°C |
| कोलकाता (Kolkata) | 33°C | 23°C |
| नैनीताल (Nainital) | 21°C | 09°C |
| मुंबई (Mumbai) | 29°C | 24°C |
| जयपुर (Jaipur) | 33°C | 17°C |
| पटना (Patna) | 33°C | 19°C |
| चेन्नई (Chennai) | 31°C | 24°C |
| रांची (Ranchi) | 32°C | 19°C |
| लखनऊ (Lucknow) | 32°C | 18°C |
यह भी पढ़ें: होर्मुज खुलवाने के लिए ट्रंप ने मांगी 7 देशों से मदद! वॉरशिप तैनात करने की अपील, NATO को भी चेताया


Download Android App
Download iOS App




