Trump Urges To Open Hormuz: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान ने तेल निर्यात करने का रास्ता होर्मुज को बंद कर दिया है जिससे कच्चे तेल में भारी उछाल दर्ज किया गया है औऱ कई तेल से लदे जहाज समुद्र में फंस गए है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि उन्होंने लगभग सात देशों से होर्मुज से मार्गों को बनाए रखने में सहायता के लिए युद्धपोत तैनात करने का अनुरोध किया है, क्योंकि ईरान के साथ संघर्ष इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्तो को प्रभावित कर रहा है।
Trump Urges To Open Hormuz: अंतरराष्ट्रीय गठबंधन स्थापित करने की घोषणा

7 देशों से मदद मांगने के बाद ट्रंप ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय गठबंधन स्थापित करने की भी बात रखी हैं। यह जलमार्ग वैश्विक ऊर्जा के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिससे होकर दुनिया के लगभग 20 प्रतिशत तेल निर्यात का परिवहन होता है। ट्रंप ने इन 7 देशों के नाम स्पष्ट रूप से नहीं बताए, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चयनित राष्ट्र वे हैं जो मध्य पूर्वी तेल आपूर्ति पर अत्यधिक निर्भर हैं।
Strait of Hormuz: 90% हिस्सा होर्मुज से
राष्ट्रपति ने अंतरराष्ट्रीय साझेदारों की जिम्मेदारी पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि मैं इन देशों से मांग करता हूं कि वे आगे आएं और अपने क्षेत्र की रक्षा करें क्योंकि यह उनका अपना क्षेत्र है। वैश्विक तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद भी अभी तक किसी भी देश ने इस मिशन के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। यह मार्ग वही मुख्य स्रोत हैं जहां चीन को अपने तेल का लगभग 90% हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से मिलता है। अन्य देश भी हमारे साथ निगरानी में शामिल हों। और हम उनकी मदद करेंगे और उनके साथ मिलकर काम करेंगे।
Trump Destroyed Irans Navy and Air Defence: ट्रंप ने वायुसेना और वायु रक्षा को ध्वस्त किया

ट्रंप ने बताया कि हमने ईरान को लगभग हरा दिया है और वह थोड़ा बहुत पलटवार कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा नहीं। अमोरिका ने उनकी वायुसेना और वायु रक्षा को ध्वस्त कर दिया है। उनके पास कोई वायु रक्षा नहीं बची है। साथ ही खार्ग द्वीप पर हमला किया है। ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के हथियार निर्माण के औद्योगिक आधार को प्रभावी रूप से नष्ट कर दिया है। अब ईरान जल्द ही बातचीत के लिए तैयार हो सकता है।


Download Android App
Download iOS App




