Aaj Ka Mausam 16 Sep: दिल्लीवालों को सताएगी गर्मी, UP-बिहार में बरसेंगे बादल, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam 28 Sep

Aaj Ka Mausam 16 Sep: दिल्ली में बारिश का दौर रुक गया था, लेकिन अब फिर राजधानी में बादल बरसेंगे। कुछ जगहों पर उमस बनी रहने की संभावना है तो कहीं बूंदबांदी भी हो सकती है। वहीं पहाड़ी राज्यों में बारिश का कहर कम हुआ है। मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों को ग्रीन जोन में रखा है। चलिए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

Delhi NCR Weather

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 18 सितंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

Uttar Pradesh Weather

आज, 16 सितंबर को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में और पूर्वी यूपी के कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश में मौसम बदला हुआ है और आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

Uttarakhand Weather

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर और देहरादून समेत अधिकांश जिलों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, टिहरी गढ़वाल जिले में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

Uttarakhand Weather
Uttarakhand Weather

Bihar Weather

बिहार में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक यानी 15 से 19 सितंबर तक राज्य में बारिश की स्थिति बनी रहेगी। गरज-चमक के साथ-साथ भारी वर्षा और बिजली गिरने की आशंका है।

Punjab Weather

पंजाब में फिर से बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज होशियारपुर, रूपनगर, फतेहगढ़, पठानकोट और पटियाला जिलों में बारिश की संभावना जताई है। 18 सितंबर तक पंजाब के मौसम में बदलाव की संभावना है, जबकि 19 सितंबर को राज्य में मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना जताई गई है।

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather

राजस्थान में मौसम दो हिस्सों में बंटा हुआ है। पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई समय से तीन दिन पहले शुरू हो गई है, जबकि पूर्वी राजस्थान में अभी सात दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। 17 सितंबर को राज्य के चार जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 16 सितंबर को मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाएं मानसून की विदाई के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रही हैं।

ये भी पढ़ें- Dehradun Cloudburst: देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से तबाही, 2 लोग लापता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।