Aaj Ka Mausam 18 Mar: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिज़ाज बदला है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक देश के अधिकांश हिस्सों में मौसम स्थिर रहने की संभावना जारी की है। IMD ने 25 राज्यों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई राज्यों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 20 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी होती रह सकती है। चलिए जानते हैं, आपके शहर में मौसम कैसा रहेगा।
Delhi Weather

दिल्ली-एनसीआर में अगले 48 घंटों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। 18 से 20 मार्च के बीच कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बादलों की वजह से गर्मी कम महसूस होगी। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
Uttar Pradesh Weather
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। 20 मार्च को कुछ जगहों पर हवा की रफ़्तार 50-60 किमी प्रति घंटा और झोंकों के साथ 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। IMD के मुताबिक आज यूपी के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है और कल से पश्चिमी विक्षोभ का असर भी दिखने लगेगा।
Bihar Weather

बिहार में भी बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। IMD के अनुसार, 21 मार्च तक हल्की से लेकर मध्यम बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही गरज-चमक और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।
Aaj Ka Mausam 18 Mar: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
|---|---|---|
| दिल्ली | 31°C | 18°C |
| पटना | 35°C | 21°C |
| जयपुर | 33°C | 21°C |
| मुंबई | 29°C | 24°C |
| शिमला | 17°C | 09°C |
| लखनऊ | 34°C | 20°C |
| चेन्नई | 30°C | 24°C |
| रांची | 33°C | 20°C |
| नैनीताल | 23°C | 13°C |
| भोपाल | 34°C | 22°C |
| कोलकाता | 34°C | 23°C |
यह भी पढ़ें: युद्ध के बीच बदल गए Gold Silver रेट, खरीदने से पहले देखें 18 मार्च 2026 के लेटेस्ट दाम




















