एक दूजे के हुए अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक, गले में वरमाला डालने वाला वीडियो आया सामने

Summary :

Arjun Tendulkar marries to Saaniya: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के जीवन में 5 फरवरी, 2026 का दिन हमेशा-हमेशा के लिए खास बन गया है. उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर इसी दिन शादी के बंधनों में बंधे. जिन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर सानिया चंडोक को वरमाला पहनाकर अपना बना लिया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो आ चुका है. जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. Arjun Tendulkar marries to Saaniya: एक दूजे के हुए अर्जुन-सानिया अर्जुन तेंदुलकर और सानिय चंडोक शादी के बंधनों में बंध चुके हैं. सोशल मीडिया पर इनकी शादी से जुड़े कई सारे वीडियो वायरल…

Arjun Tendulkar marries to Saaniya: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के जीवन में 5 फरवरी, 2026 का दिन हमेशा-हमेशा के लिए खास बन गया है. उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर इसी दिन शादी के बंधनों में बंधे. जिन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर सानिया चंडोक को वरमाला पहनाकर अपना बना लिया. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो आ चुका है. जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

Arjun Tendulkar marries to Saaniya: एक दूजे के हुए अर्जुन-सानिया

Arjun Tendulkar marries to Saaniya
Arjun Tendulkar marries to Saaniya

अर्जुन तेंदुलकर और सानिय चंडोक शादी के बंधनों में बंध चुके हैं. सोशल मीडिया पर इनकी शादी से जुड़े कई सारे वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में ये दोनों एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए नजर आर रहे हैं. अर्जुन ने लाल रंग की शेरवानी और सफेद रंग का पजामा पहना हुआ था. वहीं दूसरी तरफ सानिया गुलाबी रंग की सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं.

इन दोनों की सगाई पिछले साल ही हुई थी. अगस्त में इस कपल ने निजी समारोह में रिंग एक्सचेंज किए थे. इस कार्यक्रम को सार्वजनिक नहीं किया गया था. हालांकि बाद में इसका खुलासा हो ही गया. अर्जुन और सानिया लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. ये दोनों बचपन से एक दूसरे को जानते हैं.

फूलों की बारिश करते नजर आए सचिन तेंदुलकर-अंजली तेंदुलकर

Arjun Tendulkar marries to Saaniya
Arjun Tendulkar marries to Saaniya

अपने बेटे की शादी के मौके पर सचिन तेंदुलकर और अंजली तेंदुलकर के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. वायरल वीडियो में सचिन नविवाहित जोड़े के ऊपर फूलों की बारिश करते हुए दिख रहे हैं. वहीं अंजली के हाथों में आरती की थाली है.

उनके बगल में बेटी सारा तेंदुलकर भी खड़ी हैं. जिनके हाथों में कलश है. पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने सिल्वर रंग की शेरवानी पहनी हुई है. वहीं अंजली तेंदुलकर और बेटी सारा गुलाबी रंग की साड़ी में दिख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर जमकर मच रही है धूम

Arjun Tendulkar marries to Saaniya
Arjun Tendulkar marries to Saaniya

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी की धूम सोशल मीडिया पर मची हुई है. इनकी शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं.

 

Read More: केवल 2 चौके ही नहीं लगाए, शिवम दुबे ने पूरे T20 WC में गेंद और बल्ले दोनों से मचाया है धमाल

Raj Kiran