Aaj Ka Mausam 25 August: UP-बिहार समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल, दिल्ली वाले भी रहे सावधान

Summary :

Aaj Ka Mausam 25 August: दिल्ली में बारिश ने लोगों को गरमी से राहत तो दी है, लेकिन पानी भरने से सड़कों का बुरा हाल है। बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। कई जगहों पर बाढ़ का खतरा भी गहरा गया है। यूपी के 15 से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं अलग-अलग राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर का…

Aaj Ka Mausam 25 August: दिल्ली में बारिश ने लोगों को गरमी से राहत तो दी है, लेकिन पानी भरने से सड़कों का बुरा हाल है। बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। कई जगहों पर बाढ़ का खतरा भी गहरा गया है। यूपी के 15 से ज्यादा जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं अलग-अलग राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर का आज का मौसम

आज सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन भर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम रह सकता है।

Aaj Ka Mausam 25 August
Aaj Ka Mausam 25 August

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

पिछले दो दिनों से यूपी में लगातार बारिश हो रही है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है। आज भी राज्य में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, इसके बाद बारिश कुछ दिनों के लिए थम सकती है, जिससे फिर से उमस बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने 29 और 30 अगस्त को मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है।

Bihar Weather: बिहार में आज का मौसम

बिहार में मानसून सक्रिय है और आज करीब 20 जिलों में बारिश की संभावना है। पटना, गया, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर और खगड़िया में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता थोड़ी कम हो सकती है।

Aaj Ka Mausam 25 August
Aaj Ka Mausam 25 August

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड का मौसम

उत्तराखंड में इस बार भारी बारिश से खासा नुकसान हुआ है। कई जगहों पर भूस्खलन के कारण रास्ते बंद हो गए जिन्हें प्रशासन ने खोला। आज भी राज्य के कई जिलों जैसे बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, टेहरी और उत्तरकाशी  में भारी से बहुत भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका जताई गई है।

ये  भी पढ़ें- दिल्ली वालों को लगा महंगाई एक और झटका, आज से बढ़ा मेट्रो का किराया

Neha Singh