दिल्ली में सुहाना होगा मौसम, UP में सताएगी उमस-गर्मी, जानें आज का ताजा वेदर अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 30 Sep: मानसून की विदाई के बाद से ही गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि, नवरात्रि के दौरान मौसम पूरी तरह बदल गया है। दिल्ली में तेज धूप खिली हुई है, जबकि मुंबई में बारिश हो रही है। आज के मौसम की बात करें तो राजधानी दिल्ली में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं कुछ राज्यों में बारिश की भी संभावना है। आइए जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल। Delhi NCR Weather पिछले एक हफ्ते से दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, लेकिन अब…

Aaj Ka Mausam 30 Sep: मानसून की विदाई के बाद से ही गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि, नवरात्रि के दौरान मौसम पूरी तरह बदल गया है। दिल्ली में तेज धूप खिली हुई है, जबकि मुंबई में बारिश हो रही है। आज के मौसम की बात करें तो राजधानी दिल्ली में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं कुछ राज्यों में बारिश की भी संभावना है। आइए जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

Delhi NCR Weather

पिछले एक हफ्ते से दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, लेकिन अब राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, दो अक्टूबर तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आज और एक अक्टूबर को हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

Uttar Pradesh Weather

उत्तर प्रदेश में गर्मी और उमस लगातार लोगों को परेशान कर रही है। दिन के समय तेज धूप का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, सितंबर में ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है। प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन भारी बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। दो अक्टूबर के बाद ही राज्य में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।

Maharashtra Weather

महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर जारी है। विशेष रूप से मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर के लिए मौसम विभाग ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। इसके अलावा सतारा और पुणे में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जबकि नासिक, धुले और नंदुरबार जिलों के लिए भी रेड अलर्ट घोषित किया गया है। रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, अहिल्यानगर और छत्रपति शंभाजी नगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के कारण कई जिलों में फसलें भी प्रभावित हुई हैं।

Maharashtra Weather
Maharashtra Weather

Bihar Weather

बिहार में भी गर्मी और उमस की स्थिति बनी हुई है। दिन में तेज धूप और रात में उमस के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, सितंबर में गर्मी से राहत की संभावना कम है। हालांकि, एक अक्टूबर से चार अक्टूबर तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में बारिश हो सकती है और चार व पांच अक्टूबर को भारी बारिश की भी आशंका जताई गई है।

Himachal Pradesh Weather

हिमाचल में फिलहाल मौसम सामान्य है, लेकिन चार और पांच अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के कारण गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक बना रहेगा।

Rajasthan Weather

राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ली है। जयपुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग ने उदयपुर और कोटा संभाग समेत 19 अन्य जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। वेल मार्क्ड लो प्रेशर सिस्टम के कारण राजस्थान के कई हिस्सों में मानसून की विदाई बारिश के साथ हो सकती है। अगले 120 घंटों तक बारिश की संभावना बनी रहेगी।

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather

Madhya Pradesh Weather

मध्यप्रदेश में अगले चार दिनों तक हल्की बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। दशहरे के दिन भी कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। विशेष रूप से प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है। एक अक्टूबर से नया सिस्टम सक्रिय हो रहा है, जिससे दशहरे पर भी बारिश की आशंका बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- GST स्लैब में बदलाव के बाद भी दुकानदारों ने नहीं कम किए दाम! सरकार के पास आईं 3000 से अधिक शिकायतें

Neha Singh