Lucknow News: लखनऊ के पास निगोहा क्षेत्र के एक गांव बख्तौरीखेड़ा में धर्म परिवर्तन का एक बड़ा मामला सामने आया है। यह काम इलाज और चमत्कार के बहाने किया जा रहा था। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जो पिछले दो साल से इस गतिविधि को चला रहा था।
Lucknow News: चंगाई सभा के नाम पर चल रहा था धर्मांतरण
पुलिस जांच में सामने आया है कि मलखान उर्फ मैथ्यूज नामक व्यक्ति हर रविवार को एक खेत में बने हॉल में ‘चंगाई सभा’ आयोजित करता था। इन सभाओं में वह लोगों को बीमारियों से ठीक होने का दावा करता था और इसके बदले उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता था। शिकायत के बाद पुलिस ने उस हॉल को सील कर दिया है और जांच तेज कर दी गई है।

खेतों के बीच बना था ‘प्रार्थना केंद्र’
यह हॉल गांव से लगभग 2 किलोमीटर दूर खेतों के बीच स्थित था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हॉल में आधुनिक खिड़कियां, माइक-स्पीकर, बाइबल और यीशु मसीह की तस्वीरें पाई गईं। इनसे स्पष्ट होता है कि यह जगह केवल पूजा-पाठ के लिए नहीं, बल्कि एक संगठित तरीके से धर्म परिवर्तन के लिए इस्तेमाल हो रही थी। वहीं प्रत्येक सभा में लोगों के लिए खाना-पीना मुफ्त दिया जाता था। सूत्रों के अनुसार, हर रविवार को इस आयोजन में 5 से 6 हजार रुपये खर्च किए जाते थे ताकि अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें।

महिलाओं की बदलती पहचान से हुआ शक
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने गांवों में ‘मिशन शक्ति’ चौपाल आयोजित की। इसमें कई महिलाओं ने बताया कि वे अब सिंदूर और बिंदी नहीं लगातीं, क्योंकि उन्होंने धर्म बदल लिया है। यह बात एसीपी रजनीश वर्मा और निगोहा के इंस्पेक्टर अनुज तिवारी के संज्ञान में आई, जिसके बाद गहन जांच शुरू की गई।
Lucknow Conversion News: खुद भी धर्म बदल चुका था आरोपी
पूछताछ में सामने आया कि मैथ्यूज ने खुद 2016 में ईसाई धर्म अपना लिया था। इसके बाद उसने आस-पास के इलाकों में गरीबों, दलितों और बीमार लोगों को अपने जाल में फंसाना शुरू किया। वह इलाज और आर्थिक मदद का लालच देकर लोगों का धर्म बदलवाता था।

सैकड़ों लोगों का किया गया धर्मांतरण
पुलिस के अनुसार, अब तक 500 से अधिक लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा चुका है। इसके लिए वह मोहनलालगंज, नगराम और निगोहा जैसे क्षेत्रों को केंद्र बना चुका था। पुलिस को मैथ्यूज के दो बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिनमें विदेशी फंडिंग की जांच की जा रही है। यह आशंका है कि धर्म परिवर्तन के लिए बाहर से पैसा आ रहा था।
यह भी पढ़ें: Lucknow News: मड़ियांव पुलिस को बड़ी कामयाबी, अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार


Download Android App
Download iOS App




