Lucknow News: मड़ियांव पुलिस को बड़ी कामयाबी, अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार

Summary :

Lucknow News: लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने आज एक बड़े चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने के मामलों में लिप्त थे। इनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ है। Lucknow News: संदिग्ध लोगों को देखकर पुलिस ने की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, 30 नवंबर को मड़ियांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आईआईएम रोड के यादव चौहारे के पास कुछ लोग संदिग्ध हालत में खड़े थे। उनके पास कई बैग थे, जिससे पुलिस को शक हुआ।…

Lucknow News: लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने आज एक बड़े चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो मोबाइल और लैपटॉप चोरी करने के मामलों में लिप्त थे। इनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ है।

Lucknow News: संदिग्ध लोगों को देखकर पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 30 नवंबर को मड़ियांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आईआईएम रोड के यादव चौहारे के पास कुछ लोग संदिग्ध हालत में खड़े थे। उनके पास कई बैग थे, जिससे पुलिस को शक हुआ। जब पुलिस ने इन लोगों को घेरकर पकड़ा और पूछताछ की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

Uttar Pradesh News: चोरी का बड़ा जखीरा बरामद

गिरफ्तार पांचों अभियुक्तों के पास से पुलिस को बड़ी मात्रा में चोरी का सामान मिला है। पुलिस ने इनके पास से 65 मोबाइल फोन, 15 लैपटॉप, 2 टैबलेट, 82 अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, और 23 बाइक बरामद की हैं। यह सभी सामान अलग-अलग जगहों से चोरी किया गया था।

Lucknow News
Lucknow News

तमिलनाडु के रहने वाले हैं सभी आरोपी

पुलिस द्वारा पकड़े गए अभियुक्तों के नाम कार्तिक सीनिवासन, मुत्तु, गोपाल, हरि और अजय नारायण हैं। ये सभी तमिलनाडु राज्य के निवासी हैं और उत्तर भारत के कई शहरों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

सुनियोजित तरीके से करते थे चोरी

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुनियोजित ढंग से मोबाइल और लैपटॉप की चोरी करते थे। पहले यह लोग लखनऊ और उसके आस-पास के जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते, फिर चोरी का माल पहले से तय ठिकानों पर इकट्ठा करते थे। बाद में इन सामानों को तमिलनाडु जैसे दूर के राज्यों में ले जाकर वहां के बाजारों में बेच देते थे।

Lucknow News
Lucknow News

Madiyanv Police: राजधानी में दर्ज हैं दर्जनों मामले

पुलिस ने जानकारी दी है कि इन आरोपियों के खिलाफ लखनऊ के अलीगंज, बाजारखाला, विकास नगर, और बीकेटी जैसे कई थाना क्षेत्रों में पहले से ही दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। यह गैंग लंबे समय से सक्रिय था और पुलिस को इनकी तलाश थी।

पुलिस की सतर्कता से हुआ खुलासा

उत्तरी जोन के एडीसीपी अमोल मुर्कुटे ने बताया कि पुलिस की सतर्कता और सूझबूझ की वजह से यह गिरोह पकड़ा जा सका है। उन्होंने बताया कि आगे भी इनसे पूछताछ कर और जानकारी निकाली जा रही है, जिससे पता लगाया जा सके कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी में IPS दंपति ने जॉब छोड़ने का लिया फैसला! एक साथ मांगा VRS, जानें पूरी कहानी

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।